Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का चटपटा रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 धूम मचा रहा है। बसीर अली( Baseer Ali) , गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) और तान्या मित्तल( Tanya Mittal) समेत सभी घर वाले फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में घर के अंदर नए कप्तान के लिए टास्क चल रहा है। इस टास्क के बाद एक नया हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल बसीर अली( Baseer Ali) , जो काफी समय से गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) से बात करना चाहते थे। आज उन्होंने गौरव को टार्गेट कर ही लिया। किचन की ड्यूटी करते हुए गौरव और बसीर आपस में लड़ पड़े। जिसके बाद घर का माहौल बदल गया।
दरअसल गौरव खन्ना और बसीर अली दोनों किचन में ड्यूटी कर रहे होते हैं। बसीर अली, गौरव से कहते हैं कि आप ऐसा क्यों करते हो, तभी गौरव जवाब में कहता है कि मैंने तो मजाक में कहा था, तुम हर बात पर ट्रिगर हो जाते हो। उसके बाद घर के अंदर असली बहस देखने को मिलती है। जिसमें बसीर अली गौरव से कहता है कि "आप में दम नहीं है" , इसके जवाब में गौरव कहता है कि 'सब खत्म है'। बातों की ये बहस यूं ही चलती रहती है और बसीर अली कहता है कि चार हफ्तों में गौरव खन्ना का ऐसा रूप नहीं देखा।
बताते चले कि इससे पहले भी बसीर अली( Baseer Ali) ने गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) को लेकर अभिषेक बजाज( Abhishek Bajaj) और अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) से बात की थी। आपस में बैठकर बात करते हुए सदस्यों ने कहा था कि गौरव खन्ना घर के अंदर किसी चीज में घुस नहीं रहे हैं। फराहना ने कहा था कि गौरव खन्ना को अपनी इमेज खराब होने का डर है। अब गौरव खन्ना ट्रिगर होने के बाद क्या करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
