टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सांवले रंग के लिए प्रणित मोरे को सुनने पड़ते थे ताने, दर्द बयां कर बोले- ये मेरे हाथ में नहीं...

Bigg Boss 19 Pranit More Reveals He Gets Mocked For Being Dark: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में डेंगू जैसी बीमारी को मात देकर प्रणित मोरे वापस लौट आए हैं। उन्होंने शो में रहते हुए बताया कि उन्हें सांवले रंग के लिए लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Pranit More Reveals He Gets Mocked For Being Dark: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए हर एक कंटेस्टेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में बीते सप्ताह ही प्रणित मोरे की वापसी हुई, जो कि डेंगु की वजह से बीच में ही बिग बॉस 19 से गायब हो गए थे। प्रणित मोरे की वापसी ने 'बिग बॉस 19' के गेम का रुख ही बदल दिया है, क्योंकि उन्होंने अशनूर कौर को सुरक्षित किया जिससे अभिषेक बजाज को घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन अपने इस फैसले से इतर प्रणित मोरे एक और चीज के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे ने बताया कि कैसे उन्हें सांवले रंग के लिए लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे ने अशनूर कौर के सामने अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने बताया कि उनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी थी, क्योंकि रंग की वजह से उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ती थीं। प्रणित मोरे ने इस बारे में कहा, "जब मैं छोटा था तो मुझे हमेशा बोला जाता था कि तुम डार्क हो। तो तुम कहीं कम हो। और सब चिढ़ाते थे, तो तभी मुझे बहुत बुरा लगता था कि यार ये चीज तो मेरे हाथ में थी भी नहीं। और उस चीज के लिए मुझे क्यों बोल रहे हैं।" प्रणित मोरे ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने कभी किसी के शरीर या रंग के बारे में मजाक नहीं बनाया। प्रणित ने कहा, ""इसीलिए इस शो पर भी तुमने देखा होगा कि मैंने कभी किसी के वजन के बारे में या कुछ ऐसा नहीं कहा, जिससे सामने वाले को तकलीफ हो।

प्रणित मोरे यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे कहा, "क्योंकि मैं जानता हूं कि ऐसे कमेंट्स इंसान पर कितना बुरा प्रभाव डालते हैं।" प्रणित मोरे ने बताया कि स्किन कलर के अलावा उन्हें अंग्रेजी भाषा न आने की वजह से भी चिढ़ाया जाता था। स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, "जब मैं स्कूल में और कॉलेज में था तो मेरे अंदर बोलने का साहस नहीं था और मुझे इंग्लिश भी नहीं आती थी। उस वक्त लोग मुझे एहसास कराते थे कि अगर तुम्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती तो तुम कुछ नहीं जानते। फिर इसके बाद वे आपके लुक्स पर भी कमेंट करते थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article