Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। घर में बचे टॉप कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए जी-जान से जुटे हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट तान्या मित्तल और प्रणित मोरे के नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन ट्रॉफी अपने नाम करता है। लेकिन इन सबके बीच एक नाम जो सबसे ज्यादा चमक रहा है, वो है प्रणित मोरे। पहले दिन से आखिरी हफ्ते तक प्रणित मोरे ने ऐसा गेम खेला है कि सभी लोग उनके दीवाने हो गए। आज वो टॉप 5 में है ये सिर्फ उनकी मेहनत का फल है। कई लोग तो उन्हें अभी से ही विनर बता रहे हैं। हमारी इस खास रिपोर्ट में हम आपको बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे के पूरे सफर से रूबरू कराएंगे।
कौन हैं प्रणित मोरे
प्रणित मोरे का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी जड़ें महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के छोटे से गांव खेड़ से जुड़ी हैं। पापा महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर थे, मम्मी घर संभालती थीं। घर में ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन सपने बड़े थे। स्कूलिंग मुंबई के केजे सोमैया कॉलेज से की और कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया। फिर वेलिंगकर इंस्टिट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए किया। साल 2013 से 2015 तक एक कार शोरूम में सेल्स का काम किया। एमबीए के दिनों में कैनवस लाफ क्लब के ओपन माइक में हिस्सा लिया और ओपन माइक मावेरिक का टाइटल जीत लिया। बस फिर क्या था नौकरी छोड़कर कॉमेडी की दुनिया में कूद पड़े। 2019 से 2023 तक रेडियो मिर्ची में आरजे बने, सुबह-सुबह लोगों को हंसाते रहे। फिर 2023 में रेडियो को अलविदा कहा और फुल-टाइम स्टैंड-अप कॉमेडियन बन गए।आज यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है।
प्रणित मोरे की शुरुआत
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने घर में घुसते ही साफ-सुथरी गेमिंग से फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन उनका सफर आसान नहीं था उन्होंने कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि प्रणित मोरे का गेम ओवर हो गया है। दरअसल डेंगू की वजह से उन्हें बीच में घर छोड़ना पड़ा था। सभी को लगा कि अब वो वापस नहीं आएंगे। लेकिन प्रणित मोरे ने हार नहीं मानी और घर में वापसी करके सबको हैरान कर दिया। अगस्त 2025 में घर में एंट्री ली तो प्रणित मोरे ने सलमान खान को रोस्ट करने वाले पुराने जोक्स का जिक्र कर हंगामा मचा दिया। लेकिन वीकेंड का वार में सलमान से भिड़ने के बावजूद प्रणीत डरे नहीं अच्छी बात तो ये है कि उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोया। इसके बाद ही प्रणीत ने टास्क जीता और कैप्टन बन गए। टिकट टू फिनाले टास्क में प्रणीत ने शहबाज बदेशा को हराकर दूसरा स्पॉट पक्का किया। गौरव की मदद से जीत हासिल की मीडिया राउंड में प्रणीत ने सभी सवालों का बखूबी जवाब दिया और अपनी साफ बातों ने फैंस को इम्प्रेस किया। खास बात तो ये है कि आखिर में उन्हें गौरव और अमाल से ज्यादा वोट्स मिले। इसके बाद से ही ट्वीटर पर प्रणीत मोरे ट्रेंड कर रहे हैं
प्रणित मोरे ऐसे पहुंचे टॉप 5 में
प्रणित मोरे ने शुरू से ही घर में मजबूत लोगों से दोस्ती बनाकर रखी, जिससे उनको काफी फायदा हुआ। प्रणित मोरे ने गौरव, मृदुल जैसे दोस्तों के साथ ग्रुप बनाया। हालांकि समय आने पर उन्होंने ग्रुप के खिलाफ भी खेला, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। प्रणित मोरे ने कभी गाली गलौज नहीं किया। जब उनकी फरहान और तान्या से लड़ाई भी हुई तो उन्होंने हमेशा दायरे में जवाब दिया। प्रणित मोरे की फैन फॉलोइंग शुरू से ही तगड़ी रही है। स्टैंड-अप कॉमेडियन होने की वजह से वो आसानी से लोगों से जुड़ जाते हैं। इसी के बदौलत प्रणीत मोरे आज टॉप 5 में अपनी जगह बना पाए है।
प्रणित मोरे की ये बातें लोगों को नहीं आई पसंद
सलमान खान के बिग बॉस 19 में प्रणीत मोरे ने शुरुआत तो धमाकेदार की, लेकिन कुछ गलतियां ने फैंस को काफी निराश किया। मीडिया के सामने हुए सवालों-जवाबों के दौरान, प्रणित मोरे द्वारा की गई बसीर अली के खिलाफ की एक बहुत ही आपत्तिजनक बात पकड़ी गई, जिसके लिए उन्होंने अब बसीर से माफी मांगी। सबसे बड़ा धोखा तो प्रणित मोरे ने अभिषेक बजाज को दिया। प्रणीत को एक स्पेशल पावर मिली थी जिसमें उन्हें अशनूर कौर और अभिषेक बजाज में से किसी एक को बचाना था। उन्होंने अशनूर को बचाया, और अभिषेक घर से बाहर हो गया। इस चीज से लोग काफी ज्यादा चिढ़ गए थे।
क्या जीत पाएंगे प्रणित मोरे
अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना टॉप 5 तक का सफर तय करने में कामयाब हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि प्रणीत मोरे विनर बन सकते हैं। लेकिन उनके रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा गौरव खन्ना है। फिर भी ट्वीटर पर 'प्रणित मोरे द विनर' ट्रेंड कर रहा है। महाराष्ट्र में तो प्रणीत के लिए बैनर्स लगाजे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की लोकल जनता ऐसे बैनर देखकर तो प्रणीत मोरे को ही वोट करने वाली है। अब फिनाले के दिन ही पता चलेगा कि सलमान खान के हाथों से ट्रॉफी प्रणित मोरे को मिलती है या नहीं...
