टीवी मसाला

Bigg Boss 19: प्रणित मोरे को हुआ डेंगू, स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर हुए नए-नवेले कैप्टन!

Bigg Boss 19 Pranit More Gets Evicted From House! सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रणित मोरे घर से बेघर हो चुके हैं। कैप्टन बनते ही उनका पत्ता घर से कट चुका है। लेकिन उनके एविक्शन की बड़ी वजह वोट नहीं बल्कि स्वास्थ्य है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Pranit More Gets Evicted From House! सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन धमाल पर धमाल देखने को मिलता है। इसी सप्ताह प्रणित मोरे को 'बिग बॉस 19' में कप्तानी की गद्दी हासिल हुई थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि कप्तान बनने के बाद भी प्रणित मोरे (Pranit More) के सिर से मुसीबत की तलवार नहीं हट पाई। दरअसल, प्रणित मोरे को लेकर खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से उनका पत्ता कट चुका है। हालांकि उनके एविक्शन में एक बड़ा ट्विस्ट भी सामने आया है। मेकर्स ने प्रणित मोरे को घर से बेघर कर बड़ा दांव खेला है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से प्रणित मोरे (Pranit More) बेघर हो चुके हैं। लेकिन असल में उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। 'बिग बॉस 19' के फैनपेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "प्रणित मोरे बिग बॉस 19 से एविक्ट हो चुके हैं और उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है।" खबरों की मानें तो प्रणित मोरे को वोट नहीं बल्कि स्वास्थ्य कारणों से बिग बॉस 19 से निकाला गया है। उन्हें डेंगू हो गया है। बता दें कि इस सप्ताह अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर 'बिग बॉस 19' के सभी सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। वहीं 'बिग बॉस 19' से सामने आए वोटिंग ट्रेंड में प्रणित मोरे टॉप पर चल रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से भी प्रणित मोरे को घर से दूर किया गया है।

कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को मिले सबसे कम वोट?

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से सामने आए वोटिंग ट्रेंड में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी डेंजर जोन में चल रही थीं। ऐसे में उनके घर से बेघर होने के मौके सबसे ज्यादा थे। लेकिन मेकर्स ने प्रणित मोरे (Pranit More) को घर से बेघर करते हुए बड़ा दांव खेल दिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रणित मोरे सीक्रेट रूम में रहकर गेम को क्या नया रुख देते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article