टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाएगी अनुपमा की बड़ी बहू! बोलीं- ऑफर तो मिला है...

Nidhi Shah Break Silence On Doing Bigg Boss 19 Rumors: टीवी पर जल्द ही धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की एंट्री होने वाली है। ऐसे में शो को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही इसमें अनुपमा एक्ट्रेस निधी शाह भी एंट्री करेंगी। इस बात पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, निधी शाह इंस्टाग्राम

Nidhi Shah Break Silence On Doing Bigg Boss 19 Rumors: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर डेट से लेकर इसके थीम तक का ऐलान हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं अभी तक 'बिग बॉस 19' को दिलचस्प बनाने के लिए कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर तेज प्रताप यादव तक शामिल हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से 'अनुपमा' फेम निधी शाह (Nidhi Shah) का नाम भी खूब जुड़ रहा है। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह सलमान खान के शो में नजर आएंगी। लेकिन अब इस मामले पर खुद निधी शाह ने चुप्पी तोड़ी है।

निधी शाह (Nidhi Shah) ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) पर अपना रिएक्शन दिया, साथ ही ये भी बताया कि उन्हें इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया था। निधी शाह ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान 'बिग बॉस 19' के सिलसिले में कहा, "हां मुझे अप्रोच किया गया था। लेकिन मैं ये सीजन नहीं कर रही हूं।" बता दें कि निधी शाह से पहले भी कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया, जिसमें लता सबरवाल से लेकर एक्ट्रेस डेजी शाह तक का नाम शामिल है।

कब शुरू होगा 'बिग बॉस 19'

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रीमियर 24 अगस्त को होने वाला है। खास बात तो यह है कि इस बार शो की थीम राजनीति पर आधारित है, जिसमें सत्ता घरवालों के हाथ में होगी। एलिमिनेशन तक में घरवालों की अहम भूमिका होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 19' दर्शकों का दिल जीत पाता है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article