टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बहन नेहल चुडासमा के खिलाफ कड़वे शब्द सुन फूटा छोटे भाई का गुस्सा, सलमान खान पर कसा तंज!

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Gets Support From Brother Pranay Chudasama: सलमान खान ने बीते वीकेंड का वार पर 'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा की उपलब्धियों पर सवाल उठाए थे, जिससे वह जमकर ट्रोल हुए। वहीं अब नेहल चुडासमा के छोटे भाई प्रणय ने सलमान खान पर तजं कसा है।

Image

फोटो क्रेडिट- नेहल चुडासमा फेसबुक, प्रणय चुडासमा इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Gets Support From Brother Pranay Chudasama: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की गेम कब कौन सी दिशा ले ले, कुछ पता नहीं चल रहा है। बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर सलमान खान ने यूं तो कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाई। इस लिस्ट में नेहल चुडासमा भी शामिल थीं। जिनकी उपलब्धियों पर सलमान खान ने निशाना साधा साथ ही उनकी मेहनत को भी अहमियत नहीं दी। लेकिन इस चीज के लिए सलमान खान बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। अब नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) के छोटे भाई प्रणय चुडासमा ने भी सलमान खान की बातों पर तंज कसा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर नेहल चुडासमा का समर्थन किया है।

'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) के साथ हुए इस बर्ताव के लिए प्रणय चुडासमा भड़के नजर आए। उन्होंने अपनी बहन का सपोर्ट तो किया ही, साथ ही नाम लिये बगैर ही सलमान खान भी तंज कसा। प्रणय चुडासमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "कल्पना करो कि यही सवाल आप किसी स्पोर्ट्स पर्सन या एथलीट से कर रहे हो। जिसने इतने सालों तक मेहनत की और अपने देश को प्रस्तुत किया। इतिहास गवाह है कि तुमने अपने देश के लिए क्या किया है। और माफ करना कि तुम्हें उन सवालों के जवाब देने पड़े।"

Nehal chudasama

Nehal chudasama

सलमान खान (Salman Khan) के इस बर्ताव के खिलाफ गौहर खान और मनु पंजाबी जैसे कई सितारों ने भी नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) का समर्थन किया था। मनु पंजाबी ने 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार का रिव्यू करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि नेहल के साथ गलत हुआ है। वहीं दूसरी ओर गौहर खान ने भी ट्वीट किया और लिखा, "सच में बहुत बुरा लग रहा है नेहल चुडासमा के लिए।" बता दें कि बिग बॉस में झगड़े के दौरान तान्या ने नेहल को कहा था कि वह उनसे जल रही हैं। इसपर नेहल चुडासमा ने कहा था कि जो मैंने किया है वो तुम सात जन्म में हासिल नहीं कर पाओगी। लेकिन इस बात में सलमान खान ने तान्या मित्तल को सपोर्ट किया। साथ ही नेहल चुडासमा और तान्या मित्तल के पेजेंट प्रतियोगिता की भी तुलना की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article