टीवी मसाला

Bigg Boss 19 से निकलते ही नीलम गिरी की चमकी किस्मत, हाथ लगा एकता कपूर का बड़ा प्रोजेक्ट!!

Bigg Boss 19 Fame Neelam Giri To Star In Ekta Kapoor Project: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहकर नीलम गिरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक प्रोजेक्ट लगा है और वह एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर सकती हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- नीलम गिरी, एकता कपूर इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Fame Neelam Giri To Star In Ekta Kapoor Project: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रहकर भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नीलम गिरी की गेम शुरुआत में तो धीमी रही, लेकिन बाद में उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। हालांकि कुछ वक्त पहले ही नीलम गिरी को 'बिग बॉस 19' से बेघर होना पड़ा। शो से निकलने के बाद नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' में मौजूद बाकी कंटेस्टेंस्ट्स की गेम पर भी जमकर पोल खोली। लेकिन अब नीलम गिरी (Neelam Giri) को लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक प्रोजेक्ट लगा है। इस प्रोजेक्ट के तहत वह डेली सोप क्वीन एकता कपूर के साथ काम करती हुई नजर आ सकती हैं।

टेली चक्कर की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, नीलम गिरी (Neelam Giri) को एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने यू-ट्यूब वेंचर से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए नीलम गिरी को न्योता भेजा है। हालांकि अभी भोजपुरी एक्ट्रेस और प्रोडक्शन हाउस के बीच बातचीत जारी है। अगर चीजें सही रहती हैं तो नीलम गिरी जल्द ही बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम कर सकती हैं। साथ ही उनके करियर के लिए डिजिटल दुनिया के भी दरवाजे खुल जाएंगे। बता दें कि अभी तक नीलम गिरी या फिर प्रोडक्शन हाउस की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

नीलम गिरी ने 'बिग बॉस 19' को लेकर किया था खुलासा

नीलम गिरी (Neelam Giri) से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया था कि क्या 'बिग बॉस' स्क्रिप्टेड होता है, क्योंकि हर साल ये दावा किया जाता है। लेकिन इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं बिल्कुल भी नहीं। मुझे नहीं लगता कि शो स्क्रिप्टेड है। ये एक रियलिटी शो है और सबकुछ यहां रियल है। जो लड़ाइयां भी होती हैं, वो भी सच हैं। इसमें कोई स्क्रिप्ट नहीं है।" बता दें कि नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने डांस से बिग बॉस के घर में भी धमाल मचा दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article