टीवी मसाला

तान्या मित्तल के दोस्ती तोड़ने पर अब नीलम गिरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने उसे हमेशा सपोर्ट किया और वो...

Neelam Giri Break Silence On Tanya Mittal Displeasure With Her: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती खूब चर्चा में रही थी। लेकिन शो से बाहर आते ही दोस्ती में दरार आ गई। तान्या ने नीलम को अनफॉलो कर दिया। इस बात पर अब नीलम गिरी ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, नीलम गिरी इंस्टाग्राम

Neelam Giri Break Silence On Tanya Mittal Displeasure With Her: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट अपनी गेम और अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहा था। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने भी अपनी दोस्ती के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि नीलम गिरी के एविक्शन पर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने जमकर आंसू भी बहाए थे। लेकिन 'बिग बॉस 19' से निकलते ही तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती पर विराम लग गया। तान्या मित्तल ने नीलम गिरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, साथ ही ये तक कहा कि नीलम गिरी (Neelam Giri) को भी उनकी बातों पर यकीन नहीं था। वहीं अब तान्या मित्तल की नाराजगी पर खुद नीलम गिरी ने चुप्पी तोड़ी है।

नीलम गिरी (Neelam Giri) ने पिंकविला संग बातचीत के दौरान तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की नाराजगी के बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि तान्या आपसे नाराज हैं, जिसपर नीलम गिरी ने कहा, "मैं मना लूंगी उसे। बहुत से लोग हमें 'बिग बॉस 19' के बाद साथ में देखना चाहते हैं। मैं भी वही चाहती हूं। अब देखो हजार चीजें अच्छी होती हैं, लेकिन एक-दो चीजें खराब होती हैं तो दोस्ती में माफ कर देना चाहिए या जाने देना चाहिए। उस चीज को मन में लेकर नहीं चलना चाहिए। मेरे मन में तो ऐसा कुछ भी नहीं रहा है। मैंने उसे पहले दिन से सपोर्ट किया है और आखिरी तक किया है। पता नहीं अब वो मुझसे क्यों बात नहीं कर रही है। मैंने तो बहुत सारी चीजें सोची थीं उसके साथ, लेकिन उसे लगता है कि मैं उसे लेकर जजमेंटल हूं। हालांकि मेरे मन में ऐसा कुछ नहीं है। वो जब भी मेरे पास आएगी, मैं उसका स्वागत प्यार से करूंगी।"

नीलम गिरी (Neelam Giri) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को अपनी दोस्त बताते हुए आगे कहा, "वो दोस्त रही है यार मेरी और है भी। आगे देखते हैं कि और क्या-क्या होगा।" बता दें कि तान्या मित्तल ने केवल नीलम गिरी ही नहीं बल्कि 'बिग बॉस 19' के सभी कंटेस्टेंट्स से कोई नाता नहीं रखना चाहतीं। उनका कहना है कि सबने उनकी बेज्जती की है और मजाक बनाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article