टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने मारी फरहाना भट्ट को लात, घरवाले देखते रह गए दोनों का तमाशा

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें फरहाना भट्ट और मालती चाहर लड़ती हुई नजर आईं। इस प्रोमो में देखने को मिला कि मालती ने फरहाना भट्ट को लात मारी जिसे देख घरवाले शॉक हो गए।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: छोटे परदे पर हमेशा विवादों में गिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 19' अपना आखरी पढ़ाव पर पहुँच गया है। घर में अब कंटेस्टेंट एक दूजे के साथ हाथापाई पर उतर आए हैं। अभी हाल ही में मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को लात मार दी। जी हाँ, हालांकि इस लड़ाई में जनता के मुताबिक दोनों ही कंटेस्टेंट्स की गलती थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए लेटेस्ट प्रोमो।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट से हो शहबाज बडेशा को दिखाती हैं कि टेबल पर कैसे मालती चाहर टिशू यूज कर वहीं फेंक देती हैं। ये देख मालती कहती हैं कि फरहाना टेबल से पैर हटा मुझे समान उठान है। आग में घी डालते हुए फरहाना अपना पैर टेबल पर रख देंगी तो मालती चाहर गुस्से में उन्हे लात मारेगी। फरहाना को मालती द्वारा मारी गई लात को देखते हुए शहबाज और गौरव उन्हे ऐसा करने से मना करेंगे। फरहाना कहेंगी कि ऐसे लात मारकर तुझे निकाल दूंगी इस घर से तो मालती चाहर ने भी जवाब देते हुए कहा जो सड़क पर रहते हैं वो भी तुझे से अच्छे होते हैं टू पता नहीं कहाँ से आ गई। तू पता नहीं यहां कर क्या रही है। दोनों ही एक दूजे की इज्जत पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आती। प्रोमो देखने के बाद फैंस को मालती का व्यवहार गलत लगा क्योंकि उन्हे लात नहीं मारनी चाहिए थी। वहीं ककुह लोग फरहाना भट्ट का साथ दे रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों ने मालती को सपोर्ट दिया क्योंकि फरहाना ने जानबूझकर ऐसा किया है।

शो 'बिग बॉस 19' का ये प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बीते एपिसोड में अशनूर कौर ने भी टास्क में तान्या मितल के सिर पर लकड़ी का फट्टा दे मारा था। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोर, शहबाज बडेशा और मालती चाहर नॉमिनेटेड हैं। वहीं बता दें कि रुमर्स है शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हो सकता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article