टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर कौर ने उठाया तान्या मित्तल पर हाथ, जंगली बिल्लियों की तरह लड़ीं दोनों कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें तान्या मित्तल और अशनूर कौर की भयंकर लड़ाई हो रही है। एक टास्क में अशनूर कौर ने तान्या मित्तल पर हाथ उठाया था जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: दुनिया भर में कलर्स टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' 19वें सीजन के साथ लोगों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। सिर्फ यही नहीं शो के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। जैसे जैसे फिनाले की घड़ी पास आ रही है तो दर्शकों की दिल की धड़कन भी बढ़ती हुई सुनाई दी। वहीं अब मेकर्स ने शो में आज के एपिसोड में होने वाले ड्रामे का प्रोमो शेयर किया कि कैसे अशनूर कौर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर हाथ उठा दिया।

    रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) प्रोमो कि शुरुआत हुई तान्या मित्तल से जो कहती हैं, 'तेरी असलियत तो पूरा इंडिया देख रहा है। मारने के बाद तुम्हें एक बार भी मुहए सॉरी नहीं बोला।' जवाब में अशनूर कौर कहती हैं कि फेक नरेटिव बाद में सेट करो और मैं सॉरी क्यों बोलूँ। तुमने मेरे साथ इतना कुछ किया क्या तुमने सॉरी बोला था। तभी दिखाया गया कि टास्क के दौरान अशनूर कौर तान्या मितल के सिर पर लकड़ी दे मारती हैं। ऐसा लगा कि शायद अशनूर ने जानकार तान्या मित्तल से बदला लेने के लिए उनके सिर पर लकड़ी दे मारी। दोनों एक दूजे की इज्जत पर सवाल उठाती है जनता किसे सबसे ज्यादा देती है। वहीं लिविंग एरिया में बैठे शहबाज बडेशा कहते है, 'लकड़ी मारकर अशनूर कौर ने बोला मुझे पता नहीं चला लेकिन जानबूझकर ये सब किया जो साफ पता चल रहा था। ये हाथापाई 'टिकेट टू फिनाले' टास्क में होगी। शो के शुरुआत से ही तान्या और अशनूर कौर के बीच कैट फाइट चल रही थी लेकिन अब इसने हाथापाई का रूप ले लिया है। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है।

    शो 'बिग बॉस 19' में हुई तान्या मित्तल और अशनूर कौर के ये फाइट जनता को काफी पसंद आई, जहां कुछ लोग अशनूर कौर को हाथ उठाने के लिए डांटते हुए नजर आर तो कई उनकी तारीफ करना नहीं भूल रहे। फैंस को पसंद आया कि आखिरकार अशनूर ने तान्या मित्तल पर हाथ उठाकर अच्छा किया। बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अमाल मलिक, प्रणित मोरे, शहबाज बडेशा, मालती चाहर, तान्या मित्तल और अशनूर अ का नाम शामिल है।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article