Bigg Boss 19: मालती चाहर और प्रणित मोरे ने उठाया एक दूजे पर हाथ, मजाक से लड़ाई में बदला माहोल
- Authored by: खुशबू डोगरा
- Updated Dec 4, 2025, 07:45 PM IST
Bigg Boss 19 Fight Alert: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का प्रोमो रिलीज हुआ था जिसमें प्रणित मोरे और मालती चाहर के बीच भयंकर लड़ाई हुई। पहले दोनों के बीच मजाक चल रहा था लेकिन एक दम से लड़ने लगे और एक दूजे पर हाथ भी उठाया।
bigg boss 19 promo
Bigg Boss 19 Fight Alert: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है क्योंकि इसके फिनाले के दिन पास आ गए हैं। 7 दिसंबर दर्शकों के लिए काफी खास होगा क्योंकि इस दिन 19वें सीजन के विनर की घोषणा की जाएगी। आज से 2 दिन बाद ये शो टीवी को अलविदा कह देगा तो दर्शकों के बीच सूनापन पैदा कर जाएगा। वहीं शो खत्म होने से पहले मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है जिसमें मालती चाहर और प्रणित मोरे एक दूजे से भिड़ते हुए दिखाई दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।
प्रोमो की शुरुआत 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के किचन एरिया से हुई जहां मालती चाहर (Malti Chahar)और प्रणित मोरे (Pranit More) मिलकर परांठे बना रहे हैं। इस दौरान कैप्टेन गौरव खन्ना कहते हैं कि प्रणित घी से परांठे के ऊपर पेंटिंग कर रहा है। जहां इस बयान को प्रणित ने मजाक में लिया लेकिन मालती कह देती है कि अगर मैं तेरी जगह होती तो इतने में कह देती आप मेरी जगह आकार खुद बना लो। जीके गेम खेल पा रहा है तेरी वजह से। जीके यानी गौरव खन्ना यहाँ आते ही समझ गए थे कि इन लोगों में दिमाग नहीं है, यूज कर सकते हैं। इस दौरान प्रणित मोरे मजाक पर तान्या मित्तल के सिर पर टपली देते हुए कहते हैं, 'इंडिया वाले इसे घर भेजो।' बदले में मालती चाहर भी प्रणित की बाजू पर मुक्कार मार देती हैं। दोनों के बीच धक्का मुक्की होती है कि तभी मालती सीरियस हो गई। ये देख गौरव खन्ना भी कहते हैं कि ये गलत है। किचन का काम छोड़ मालती गुस्से में वहाँ से चली जाएगी ये कहते हुए कि पागल आदमी है, मैं माफ नहीं करूंगी। मजाक कब लड़ाई में बदल गया ये पता ही नहीं चला।
जैसा की आपको मालूम है प्रणित मोरे और मालती चाहर घर में सबसे अच्छे दोस्त थे लेकिन फिनाले से पहले ये जोड़ी टूटती हुई दिखाई दी। इसी के साथ आज मालती चाहर घर से मिड वीक एलिमिनेशन के चलते बेघर हो जाएंगी। अब शो के टॉप 5 खिलाड़ी हैं अमाल मलिक, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल।