Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19, हर नए एपिसोड के साथ मजेदार होता जा रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते होने वाले हैं और सभी घरवालों ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए। जैसे-जैसे घर के अंदर टास्क हो रहे हैं, वैसे-वैसे हर सदस्य का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है। खेल में बने रहने के लिए हर सदस्य एडी-चोटी का जोर लगा रहा है। अपनी तरफ लाइमलाइट लेने के लिए कंटेस्टेंट भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बसीर अली घर के नए कप्तान बन गए हैं। अब घर के अंदर नया हंगामा शुरू होगा। दर्शकों का भी कहना है कि बसीर के कप्तान बनने के बाद खेल में असली मजा आएगा। शो का लेटेस्ट एपिसोड आ गया है जिसमें नेहल और अशनुर साथ में लड़ती नजर आ रही हैं।
नेहल और अशनुर के बीच लड़ाई बिग बॉस 19 के 5 सितंबर के प्रोमो की छोटी सी झलक देखने को मिली है। आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। क्योंकि घर में अशनुर( Ashnoor Kaur) और नेहल ( Nehal Chudasma) की लड़ाई होगी। अशनुर कौर, नेहल को ऐसा जवाब देती है जिसे सुनकर पता चल जाता है कि अशनुर किसी से कम नहीं है। अब दोनों के बीच ये बहस किसलिए हो रही है। यह तो पूरा एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा।
कुनिका और जीशान ने दिए एक-दूसरे को ताने
शो के लेटेस्ट प्रोमो को देखकर पता चल रहा है कि आज घर में पूरियां बनी हैं। कुनिका ( Kunickaa Sadanand) जब खाना खाने लगती है, उसके हिस्से की पूरी नहीं मिलती, ऐसे में कुनिका पूछती है कि सारी पूरी किसने खाई , जीशान बाथरूम से निकलर आता है और नेहल से कहता है कि सबके हिस्से में कितनी पूरी आई। सबको पता है कितना कहना है, सब घर वाले चोर थोड़ी हैं? वह आगे कहता है , मुझे तान्या ने पूरी खाने को कहा था। कुनिका गुस्से में कहती है कि 'मैं तान्या नहीं हूं'। इसके जवाब में जीशान कहते हैं कि मैं सबको बता दूंगा कौन क्या है, यहीं बिग बॉस के घर में सबको औकात दिखा दूंगा। बाद में देखने को मिलता है कि कुनिका यह सुनकर रोने लग जाती है। जिससे घर का माहौल काफी गमगीन हो जाएगा।
घर से बेघर होगा एक सदस्यइस बार वीकेंड के वॉर में शो का पहला नॉमिनेशन होगा। जिसमें 5 सदस्य नॉमिनेट हैं। इनमें से कोई एक सदस्य घर से जाने वाला है। इस लिस्ट में शामिल हैं , तान्या मित्तल, कुनिका सदानन्द, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार और अमाल मलिक।
