टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घरवालों की चिट्ठी पढ़ फूट-फूट कर रोए कंटेस्टेंट्स, कैप्टेंसी की गद्दी को भी मार दी लात

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते होने वाला कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस बार कैप्टेंसी टास्क में आपको लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के आँसू दिखाई दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए 'बिग बॉस 19' का लेटेस्ट प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन नए ड्रामे देखने को मिलते है। शो को जबरदस्त बनाने के लिए मेकर्स ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। पिछले हफ्ते शो से जीशान कादरी आउट हुए तो कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि बिग बॉस 19वें सीजन की टॉफी कौन घर लेकर जाएगा। अब इस बीच 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो शेयर किया है जिसमें घरवाले इमोशनल होते हुए नजर आए। जी हाँ, कंटेस्टेंट्स को दिवाली के मौके पर घरवालों की चिट्ठी मिलेगी लेकिन इसके बदले बिग बॉस उनसे बड़ी कुर्बानी भी लेंगे।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई जिसमें घरवालों को अपने परिवार की चिट्ठी मिलने वाली है। इस टास्क में ट्विस्ट तब आया जब बिग बॉस बताते हैं कि परिवार से आई चिट्ठी पढ़ने के लिए कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी की गद्दी को त्यागना होगा। मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे और कुनिका सदानंद बिना सोचे समय लगाए कैप्टेंसी की बली चढ़ाकर चिट्ठी पढ़ी। ये पहली बार हुआ कि कैप्टेंसी टास्क में लड़ाई नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के आँसू देखने को मिले। प्रोमो देख फैंस भी काफी इमोशनल होते हुए नजर आए। खैर इस टास्क में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट परिवार की चिट्ठी की बली चढ़ाएगा और घर का नया कैप्टेन बन राज करेगा। इस समय घर की कप्तान नेहल चुड़ासमा हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और मालती चाहर नॉमिनेटेड हैं। इस समय घर के अंदर मालती चाहर की मनमानियों ने घरवालों को तंग कर दिया है। शो को शुरू हुए 9 हफ्ते यानी आधा सीजन बीत गया है। हालांकि शो को टीआरपी रेटिंग के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा। बता दें इस हफ्ते वीकेंड का वार में फिल्म 'थामा' की स्टारकास्ट रश्मिका मंदाना, आयुष्मान खुर्राना और नवजजुद्दीन सिद्दकी नजर आएंगे। खबर तो ये भी है कि जैस्मिन भसीन भी घर में प्रवेश करेंगी ताकि शो में तड़का लगा सके।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article