टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घर में आई कुनिका सदानंद की प्यारी-प्यारी पोतियां, सबकी आंखों में भर आए दुलार के आँसू

Bigg Boss 19 Family Week: अब बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) से एक और प्रोमो निकलकर सामने आया है। जिसमें कुनिका सदानन्द की पोती घर के अंदर आ रही हैं। दोनों बच्चियाँ आते ही अपनी दादी के गले लग जाती हैं। जिसके बाद घर का माहौल काफी इमोशनल हो जाता है।

Image

Bigg Boss 19 Family Week

Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 जल्द ही खत्म होने वाला है। घर के अंदर अब 9 सदस्य बचे हुए हैं। फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट के घर वाले अंदर आ रहे हैं। सबसे पहले घर के अंदर कुनिका सदानन्द के बेटे अयान आए थे। उसके बाद अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) के पापा और फिर गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) की पत्नी ने घर में एंट्री ली थी। अब बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) से एक और प्रोमो निकलकर सामने आया है। जिसमें कुनिका सदानन्द की पोती घर के अंदर आ रही हैं। दोनों बच्चियाँ आते ही अपनी दादी के गले लग जाती हैं। जिसके बाद घर का माहौल काफी इमोशनल हो जाता है।

कुनिका( Kunickaa Sadanand) घर के अंदर काम कर रही होगी, तभी बिग बॉस कहते हैं कि घर के अंदर कुनिका की दो ग्रैन्ड डॉटर एंट्री ले रही है। उन्हें देखते ही कुनिका सदानंद की आँखें भर आती हैं। वह भागकर अपनी दादी को गले लगाती हैं, तभी कुनिका रोने लग जाती है। दूसरी तरफ से अमाल मलिक कहता है कि आज तो कुनिका दादी बहुत खुश हैं। इस प्यार भरे मोमेंट को देखकर तान्या मित्तल भी रोने लगती है। ये वाकई में काफी इमोशनल मोमेंट होता है। इसी के साथ दोनों बच्चियां तान्या मित्तल के ड्रेस की तारीफ करती हैं। दोनों का कहना है कि तान्या घर के अंदर बहुत अच्छे कपड़े पहनती है।

अमाल मलिक के भाई की होगी एंट्री

अमाल मलिक से मिलने के लिए उनके भाई अरमान मालिक घर के अंदर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक प्रोमो सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि अरमान मलिक के आने से घर का माहौल बदल जाएगा। दोनों भाइयों का प्यारा सा मोमेंट हर किसी को पसंद आने वाला है। अरमान-अमाल के साथ होने पर हो सकता है कि दोनों साथ में गाना भी गाए। बताते चले कि अब फिनाले को दो ही हफ्ते बचे हैं। घर के अंदर गौरव खन्ना, अशनुर कौर, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, शहबाज बडेशा, तान्या मित्तल और मालती चाहर हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article