टीवी मसाला

Bigg Boss 19 के नॉमिनेशन टास्क को देख चढ़ा काम्या पंजाबी का गुस्सा, मेकर्स को कहा, 'गंदा है पर धंधा है...'

Kamya Punjabi Angry on Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस 19' में बीते एपिसोड में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें कुल पांच कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए। अब सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स पर इस नॉमिनेशन को लेकर सवाल उठाया है।

Image

Image Source: Instagran

Kamya Punjabi Angry on Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस 19' को सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि कई टीवी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स लगातार फॉलो कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ये स्टार्स 'बिग बॉस' के मुद्दों को लेकर अपनी राय रखना नहीं भूलते। वहीं अब ऐसे ही टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने शो के मेकर्स पर पक्षपात को लेकर गुस्सा निकाला। काम्या ने इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क को लेकर उंगली उठाई। ये पहली बार नहीं अब तक कई सेलेब्स जैसे हिना खान मेकर्स के टास्क पर सवाल उठा चुकी हैं। यहाँ पढ़िए पूरी खबर।

बीते एपिसोड में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई जिसमें बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) ने दो जोड़ी में घरवालों को कनफेशन रूम में बुलाया। जोड़ी को दो नाम दिए गए जिसमें से उन्हे किसी एक सदस्य को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना होगा। ऐसे में अब गौरव खन्ना, फरहाना खान, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर नीलम गिरी का नाम शामिल है। हालांकि ये नॉमिनेशन टास्क काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) को फूटी आंख नहीं सुहाया तभी उन्होंने इसके खिलाफ आवाज सोशल मीडिया पर उठाई। X पर पोस्ट शेयर कर काम्या लिखती हैं, 'ये कैसा नॉमिनेशन है? जिस तरफ के ऑप्शन लोगों को दिए गए थे इसए साफ होता है कि बिग बॉस की प्लानिंग थी उन सदस्यों को नॉमिनेट करने की।' काम्या का ये ट्वीट सामने आते ही फैंस भी उनका समर्थन करने लगे। कई लोगों को नॉमिनेशन स्क्रिप्टिड लगा। इससे पिछले हफ्ते नॉमिनेशन तक हुआ था उसके लिए भी हिना खान ने मेकर्स पर सवालों की बोछार की थी।

Kamya.

Kamya.

बात करें 'बिग बॉस 19' कि तो घर के नए कप्तान बने हैं अमाल मलिक। दूसरी तरफ आज के एपिसोड में घर के अंदर राशन टास्क होगा जिसमें अमाल मलिक तान्या मित्तल को खून के आंसू रुलाएंगे। देखते देखते शो को शुरू हुए 10 हफ्ते बीत गए हैं और देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते कौन अपने घर जाएगा। खबर है कि नीलम गिरी का सफर शो से खत्म हो सकता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article