टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग का सारा इल्जाम फूटा तान्या मित्तल के सिर? बंदगी कालरा ने दिया कंटेस्टेंट को अपना सपोर्ट

Bandgee Kallra Support Tanya Mittal: शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रही तान्या मित्तल को एक्ट्रेस बंदगी कालरा का सपोर्ट मिला है। बंदगी को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कि अशनूर की बॉडी शेमिंग का इल्जाम पूरा तान्या मित्तल पर आ गया बल्कि इसमें भागीदार तो नीलम गिरी भी थीं।

Image

Image Source: Jio Hotstar/ Instagram

Bandgee Kallra Support Tanya Mittal: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट की अग्नि परीक्षा ली जा रही है। नए टास्क और ट्विस्ट से मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने में इन दिनों व्यस्त है। शो में इंटरनेट स्टार, मोटिवेशनल स्पीकर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल नजर आ रही हैं जो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते एपिसोड में फैमली वीक के तहत अशनूर कौर के पिता ने एंट्री ली थी। इस दौरान तान्या मित्तल ने हाथजोड़कर अशनूर के पिता से माफी मांगी क्यूंकी उसने उनकी बेटी की बॉडी शेमिंग की थी। हालांकि अशनूर के पिता ने तान्या को माफ करने से मना कर दिया था। अब इस पूरे सीन को देख शो 'बिग बॉस 11' फ़ेम और एक्ट्रेस बंदगी कालरा का गुस्सा फूटा।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के सपोर्ट उतर बंदगी कालरा (Bandgee Kallra) लिखती हैं, 'अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग सबसे ज़्यादा बेकार नीलम गिरी ने की थी, लेकिन दुख की बात है कि उसका कोई ज़िक्र नहीं हुआ। ऊपर से कुनिका सदानंद जी ने भी उसके लिए अपमानजनक शब्द कहे, लेकिन सिर्फ़ तान्या को दोषी ठहराया गया और फ़ोकस किया गया! बिग बॉस 19 ये अनफ़ेयर!' दरअसल घर में तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने मिलकर अशनूर कौर के वजन का मजाक उड़ाया था। फुग्गे, डायनासोर जैसे कई अपशब्द अशनूर के लिए इस्तेमाल किए थे। वीकेंड का वार एपिसोड में नीलम के साथ-साथ तान्या को सलमान खान ने खूब झाड़ा था। सिर्फ भाईजान नहीं कई टीवी स्टार्स ने नीलम और तान्या की इस हरकत को शर्मनाक कहा था।

Bandgee Kallra Support Tanya Mittal (1)

Bandgee Kallra Support Tanya Mittal (1)

हालांकि कल के एपिसोड में तान्या मित्तल ने खासकर अशनूर कौर के पिता के लिए खीर बनाई थी ताकि वो उसे माफ कर दें। बात करें शो के ग्रैंड फिनाले की तो ये 7 दिसंबर को हो सकता है , ऐसा रुमर्स का मानना है। वहीं घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए शहबाज बडेशा को छोड़ बाकी सभी नॉमिनेशन के गड्डे में फंसे हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा की इस हफ्ते कौन घर और किसका ट्रॉफी जीतने का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article