टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी के लिए गौरव खन्ना ने चढ़ाई कंटेस्टेंट्स की बली, पूरे घर को धकेल डाला नॉमिनेशन के गड्डे में

Bigg Boss 19 Updates: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसे गौरव खन्ना ने जीत लिया। हालांकि कैप्टेंसी के बदले में 'बिग बॉस' ने गौरव खन्ना समेत सभी घरवालों को इस हफ्ते नॉमिनेशन में लाकर खड़ा कर दिया। यहाँ जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Updates: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। शो तेजी से फिनाले की पर बढ़ रहा है जिसके चलते घर में लगातार एलिमिनेशन हुए। पिछले हफ्ते अभिषेक बजाज और नीलम गिरी तो अब मृदुल तिवारी बाहर हुए। इस हफ्ते भी गौरव खन्ना के चलते अब पूरा घर नॉमिनेट हो चुका है। जी हाँ, कैप्टेंसी को उपर रख गौरव ने अन्य घरवालों को एलिमिनेशन की खाई के सामने खड़ा कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए इस हफ्ते पूरा घर गौरव की वजह से कैसे नॉमिनेट हुआ।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी, नॉमिनेशन और राशन टास्क के लिए ऐप रूम खोला। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक-एक कर के ऐप रूम में बुलाया और उन्हें राशन % या फॉलोअर्स जैसे ऑप्शन दिए। बिग बॉस ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को दो ऑप्शन दिए या तो वो कैप्टेंसी प्लस 30% राशन और पूरा घर नॉमिनेट या फिर शहबाज़ कैप्टेंसी, 100% राशन और कोई नॉमिनेशन नहीं। गौरव खन्ना ने अपनी कैप्टेंसी, 30% राशन और पूरे घर को नॉमिनेट करने का ऑप्शन चुना। ऐसे में गौरव खन्ना घर ने नए कप्तान तो बने लेकिन इसके चलते अब पूरा घर नॉमिनेट हो चुका है। साथ ही इस हफ्ते घरवालों को सिर्फ 30% राशन से गुजारा करना पड़ेगा। गौरव के इस फैसले से पूरा घर आग बबूला हो गया और जमकर तमाशा हुआ। अब इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha), मालती चाहर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और अशनूर कौर।

बता दें कि पिछले हफ्ते घर से डबल इविक्शन के चलते अभिषेक बजाज और नीलम गिरी बाहर हुए। वहीं अब इस हफ्ते मिड एविक्शन हुआ जिसमें मृदुल तिवारी को बाहर कर दिया गया। बिग बॉस में लगातार हुए चौंका देने वाले एलिमिनेशन से जनता खफा है। दर्शकों का मानना है कि अब भी घर में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं जो शो में रहने लायक बिल्कुल भी नहीं है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते भी कौन सा सदस्य घर जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article