Gaurav Khanna Journey in Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे गौरव खन्ना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी स्क्रीन पर जलवा बिखेर ने के बाद गौरव ने 'बिग बॉस' में कदम रखा ताकि लोग उनकी असलियत से रूबरू हो सके। शो में गौरव खन्ना के गेम पर कई बार सवाल उठे लेकिन कई दफा उन्हे तारीफ भी मिली। खुद सलमान खान ने बीते हफ्ते गौरव खन्ना की जमकर तारीफ करते हुए उन्हे प्रोजेक्ट ऑफर कर डाला। आइए आपको बताते हैं गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स साथ ही कंटेस्टेंट की बिग बॉस जर्नी कैसी रही और किन चीजों से वो शो जीतने के लायक हैं।
गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ
43 वर्षीय गौरव खन्ना छोटे परदे का सबसे बड़ा चेहरा है। सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना का किरदार अनुज कपाड़िया ने सभी का दिल जीत लिया था। बात करें उनकी शादीशुदा जिंदगी कि तो साल 2016 में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की लेकिन आज तक उनकी कोई संतान नहीं है। गौरव बच्चे चाहते हैं लेकिन आकांक्षा चमोला नहीं जिस चीज का मुद्दा 'बिग बॉस 19' के वायरल मुद्दों में से एक रहा।
गौरव खन्ना का 'बिग बॉस 19' में गेम
शो 'बिग बॉस 19' के शुरुआती दिनों में गौरव खन्ना ने अपना बॉसी रूप दिखाया जो कुछ हद तक जनता को पसंद आया लेकिन घरवाले उनसे इस चीज को लेकर भिड़ गए। काफी समय तक गौरव खन्ना शांत रहे बल्कि कैमरे के आगे भी नजर आए लेकिन ये उनका गेम प्लान था आज जाकर पता चला। गौरव खन्ना ने हमेशा अपने लिए स्टैंड लिया और घर के मुद्दों में जानबूझकर पैर नहीं अड़ाया। शो 'बिग बॉस 19' में गौरव खान साइलेंट पर स्ट्रॉन्ग गेमप्ले रहा।
किन चीजों की मदद से पहुंचे Top 5 में
बता दें शो में 'टिकट टू फिनाले' टास्क हुआ था जिसे जीतकर गौरव खन्ना सीधा फिनाले में पहुँच गए थे। बात करें कि वो कैसे टॉप 5 में पहुंचे थे तो गौरव खन्ना की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है अन्य कंटेस्टेंटस के मुताबिक। शुरू से गौरव खन्ना एक परफेक्ट ऑब्ज़र्वर रहे , मजबूती से हर टास्क परफ़ॉर्मे किया और बिना गली गलौच किये वे शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे।
किन चीजों को दर्शकों ने किया इरिटेट
शो 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना की कई बातों ने जमकर लोगों को इरिटेट किया था। पहली चीज निकली गौरव खन्ना की चुप्पी जिसके चलते कई बार तो उन्हे होस्ट सलमान खान से भी डांट खानी पड़ी। कई बार दर्शकों को लगा कि शायद गौरव खन्ना अपनी असली शख़्सियत बाहर लाने के बजाए एक्टिंग कर रहे हैं। इन सब में से चीज ने जनता को ज्यादा गुस्सा दिलाया वो निकला गौरव खन्ना की सभी से अच्छे संबंध। शो के दौरान देखा गया कि गौरव खन्ना सभी से अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहे थे ताकि कैमरे के आगे वो अच्छे दिख सके।
जीतने के कितने हैं चांसेज
टीवी दुनिया का नंबर 1 शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे एक्टर गौरव खन्ना के जीतने के चांसेस काफी ज्यादा हैं। तगड़ी फैन फालोइंग उन्हे ट्रॉफी का हकदार देखती है। कई महीनों पहले एक लिस्ट लीक हुई थी जिसे बिग बॉस 19 की स्क्रिप्ट कहा गया था। इस लिस्ट में गौरव खन्ना के नाम के आगे विनर लिखा गया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या गौरव 19वें सीजन के विनर का ताज अपने सिर पर सजा पाएंगे या नहीं।
