टीवी मसाला

BB19: फरहाना पर 'एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड' वाला कमेंट कर बुरा फंसे गौरव, नेटीजन्स ने लगा दी 'अनुपमा' स्टार की क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2025, 07:10 AM IST

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Troll: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में कुछ न कुछ विवाद होता ही रहता है। इसी बीच टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt) को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिसकी वजह से सोसल मीडिया पर बवाल मच गया।

Image

Image Source: Bigg Boss 19 Show

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Troll: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फेमस टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले करीब आते ही घर के अंदर ड्रामा चरम पर पहुंच गया है। लेटेस्ट एपिसोड में ओपन माइक नाइट का आयोजन हुआ, जहां कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जोक्स करते नजर आए। लेकिन टीवी स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का एक कमेंट फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt) पर इतना भारी पड़ गया। गौरव खन्ना का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसकी वजह से गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं गौरव खन्ना ने क्या बयान दिया, जिसकी वजह से इतना बवाल हो गया है।

गौरव खन्ना के बयान पर भड़के नेटीजन्स

एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर से टीवी शो बिग बॉस 19 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ अच्छी नहीं हैं। गौरव खन्ना का फराहना भट्ट पर किए गए कमेंट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के नए एपिसोड में फराहना भट्ट पर कमेंट करते हुए कहा था कि 'वो चीजों को अलग नजरिए से देखती है। वो चाहती है कि यहां पर जितने भी हम बैठे हैं, वो यहां पर भी उनको जॉब ऑफर दे देती है। स्टार्टिंग में अगर आपने शो देखा हो, तो हमारा एक बहुत ही फ्री दोस्त था अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)। उसको फरहाना ने एक माइंडब्लोइंग ऑफर दिया कि एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या? लेकिन वो ऑफर बाद में ट्रांसफर हुआ बसीर अली (Baseer Ali) को।' इस बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। नेटीजन्स ने गौरव पर फराहना का कैरेक्टर असैसिनेट करने का इल्जाम लगाया, यानी उनकी इमेज खराब करने का।

ओपन माइक नाइट में नजर आए थे ये सितारे

बिग बॉस 19 में हुई ओपन माइक नाइट में आमल मलिक (Amaal Mallik), गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे (Pranit More), तन्या मित्तल (Tanya Mittal), फरहाना भट्ट और मालती चार (Malti Chahar) जैसे कंटेस्टेंट्स थे। साथ ही गुरलीन पन्नू (Gurleen Pannu), सुमैरा शेख (Sumaira Shaikh) और कुल्लू (Kullu) भी थे। गौरव खन्ना के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article