टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में जीत दर्ज कर अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' में तूफान मचाएंगे गौरव खन्ना! अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Gaurav Khanna Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' ने अभी से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। वहीं अब गौरव खन्ना ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है कि वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

Image

फोटो क्रेडिट- गौरव खन्ना इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Gaurav Khanna Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई है। 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 15 भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो के लिए अभी से ही कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं अभी तक कई सितारों के नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़ चुके हैं। जहां कुछ दिनों पहले फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' पर चुप्पी तोड़ी थी तो वहीं अब गौरव खन्ना ने भी इस बात का खुलासा किया है कि वह रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे या नहीं।

गौरव खन्ना को लेकर अटकलें लग रही थीं कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में नजर आ सकते हैं। इन अफवाहों पर 'अनुपमा' एक्टर ने कहा, "मैं सच बताऊं तो मुझे नहीं पता है। मैं अभी ही असली दुनिया में वापिस आया हूं और मैं अभी भी बिग बॉस जोन में ही हूं। देखते हैं कि आगे चीजें कैसे होती हैं। मैं इस बारे में जाहिर तौर पर सोचूंगा, लेकिन अभी कुछ पक्का नहीं कह सकता। मैं इस शो जीत के दबाव में नहीं आना चाहता। मैंने तब तक कोई भी प्रोजेक्ट नहीं किये हैं, जब तक मैं उस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से तैयार न होऊं। तो देखते हैं।"

बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) में अगर गौरव खन्ना कदम रखते हैं तो उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी। गौरव खन्ना से पहले इस सिलसिले में प्रणित मोरे से भी सवाल किया गया था, जिसपर उन्होंने कहा था कि मेरी प्राथमिकता अभी स्टैंडअप कॉमेडी ही रहेगी। लेकिन आगे शो के बारे में जरूर सोचूंगा। इन सबसे इतर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग जनवरी में शुरू हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article