टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कौवे के चक्कर में जीशान कादरी से भिड़े गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज, बसीर अली भी हुए खिलाफ

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna And Zeeshan Quadri Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में जल्द ही फिर से बवाल देखने को मिलेगा। दरअसल, कौवे के कारण जीशान कादरी और गौरव खन्ना में जबरदस्त झगड़ा होने वाला है। वहीं इस मामले में बसीर अली भी जीशान के खिलाफ नजर आएंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna And Zeeshan Quadri Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बवाल होता है। कई बार वे छोटी से छोटी बात पर ही एक-दूजे से भिड़ जाते हैं। वीकेंड का वार के बाद एक बार फिर से 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलेगा। हैरत की बात तो यह है कि इस बार बवाल कौवे की वजह से होगा। जहां गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज, जीशान कादरी पर नाराज होंगे तो वहीं बाद में बसीर अली भी जीशान कादरी के खिलाफ हो जाएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ी इस अपडेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर बताया जा रहा है कि जिम एरिया में कौवे की बीट थी, जिसपर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने नाराजगी जाहिर की। जिम एरिया और गार्डन एरिया को साफ करने की ड्यूटी जीशान कादरी की थी, लेकिन गौरव खन्ना के कहने पर भी उन्होंने उसे साफ करने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, दोनों के बीच इस मामले पर जमकर बहस भी हुई। वहीं इस झगड़े में अभिषेक बजाज भी शामिल हो गए और उन्होंने भी जीशान कादरी से तू-तू, मैं मैं करनी शुरू कर दी। बहस बढ़ती देख जीशान कादरी ने कहा कि वह जिम एरिया को शाम में साफ कर देंगे। लेकिन बसीर अली ने भी उन्हें सलाह दी कि वह जल्द से जल्द जिम साफ कर दें।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली के बोलने के बाद भी जीशान कादरी (Zeeshan Quadri) ने जिम एरिया साफ करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में फरहाना भट्ट ने उस चीज की जिम्मेदारी ली और जिम एरिया को साफ किया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ ये झगड़ा गेम को क्या रुख देगा। बता दें कि जल्द ही बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी होने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article