Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj To These Stars Past Reveals On Salman Khan Show: 'बिग बॉस' के कई सीजन्स ने अपने कंटेस्टेंट्स के करियर को संवारने का काम किया है। बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जो बिग बॉस के जरिए सुपरस्टार बन गए। लेकिन बिग बॉस के ही कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रह चुके हैं, जिनके शो में रहते हुए कच्चे-चिट्ठे खुलने शुरू हुए। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी से लेकर ईशा मालवीय तक शामिल हैं। वहीं अब लिस्ट में अभिषेक बजाज का नाम भी जुड़ रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
ईशा मालवीय 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनी थीं। शो में अभिषेक कुमार संग उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और तभी शो में समर्थ जुरेल की एंट्री हुई। जिन्होंने बताया कि वह ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड हैं। इस बात से केवल ईशा ही नहीं बल्कि दर्शक भी हैरान हो गए थे।
'बिग बॉस 17' में रहते हुए मुनव्वर फारूकी की भी बहुत सी पोल खुली थी। शो में आयशा खान ने कदम रखा था, जिन्होंने बताया कि मुनव्वर ने उनसे शादी के वादे किये थे। यहां तक कि आयशा ने ये भी बताया कि कैसे मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को धोखा दिया था।
'बिग बॉस 19' में अरहान खान ने रश्मि देसाई को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब सलमान खान ने अरहान की पोल खोलकर रख दी। सलमान खान ने बताया कि अरहान खान शादीशुदा हैं और उनका बेटा भी है।
'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे के अतीत से भी पर्दा उठाने की कोशिश की गई थी। चाहत पांडे ने कहा था कि वह अपनी मां की पसंद के लड़के से शादी करेंगी। लेकिन शो में चाहत पांडे से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें दिखाई गईं, जो इस बात पर इशारा करती थीं कि चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड है।
'बिग बॉस 15' का हिस्सा बने रितेश सिंह के कच्चे-चिट्ठे भी खुलने शुरू हो गए थे। शो में तो सलमान खान ने रितेश सिंह की पहली पत्नी के बारे में बताया ही। यहां तक कि खुद रितेश की पत्नी ने भी उनपर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और ये भी कहा कि उनका और रितेश का सही से तलाक नहीं हुआ है।
'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक्स-पत्नी आकांक्षा जिंदल ने इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिषेक ने उन्हें धोखा दिया था और उनपर पाबंदियां लगाने की कोशिश की थीं। आकांक्षा के मुताबिक, अभिषेक के स्क्रीनशॉट्स भी उनके पास थे।
'बिग बॉस 19' में आवेज दरबार ने नगमा मिराजकर को प्रपोज किया है। लेकिन शो से बाहर शुभि जोशी ने आवेज दरबार के खिलाफ इंटरव्यू दिया और बताया कि आवेज ने उन्हें धोखा दिया है। शुभि जोशी का कहना था कि आवेज अक्सर कहते थे कि तुम बहुत खास हो, लेकिन उनके अलावा आवेज ने उनकी दोस्त को भी मिलने के लिये बुलाया था। वहीं सच बाहर आने पर वह अजीबों-गरीब बहाने बनाने लगे।