टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने शहबाज को बताया 'घटिया' और 'गिरा हुआ', बोलीं- मालती का दुमछल्ला बना फिरता है

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt-Shehbaz Badesha Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। शो का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा एक-दूजे से झगड़ा करते हुए दिखाई दिये। फरहाना ने शहबाज को गिरा हुआ और घटिया भी कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt-Shehbaz Badesha Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में छोटी-छोटी बातों पर बवाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को बताना था कि घर के किस सदस्य की दोस्ती सीमा पार करके चमचागिरी में बदल चुकी है। 'बिग बॉस 19' में इस टास्क में जहां ज्यादातर लोगों ने नीलम गिरी को निशाना बनाया तो वहीं शहबाज बडेशा ने फरहाना भट्ट को 'चमची' कहा, जिससे वह बुरी तरह भड़क गईं। वहीं अगले दिन शहबाज बडेशा की इस हरकत के लिए फरहाना भट्ट ने उनपर जमकर भड़ास निकाली। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह और शहबाज बडेशा एक-दूजे से झगड़ा करते नजर आए। यहां तक कि झगड़े में फरहाना ने शहबाज को 'घटिया' और 'गिरा हुआ' भी कहा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट ने शहबाज बडेशा से सवाल करते हुए कहा कि अब तू मुझे बोलेगा कि चमची हूं। इसपर शहबाज बडेशा ने जवाब दिया, "जाहिर सी बात है यार।" वहीं फरहाना भट्ट ने भड़कते हुए कहा, "और तू जो मालती के पीछे-पीछे दुमछल्ला बना घूम रहा था।" फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा की लड़ाई देख नीलम गिरी भी आ गईं और दोनों ने साथ मिलकर फरहाना भट्ट को 'चमची' कहना शुरू कर दिया। शहबाज बडेशा ने फरहाना भट्ट को चिढ़ाने के लिए डांस भी किया। वहीं कुनिका सदानंद उन्हें रोकती हुई नजर आईं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ। फरहाना भट्ट ने शहबाज बडेशा की हरकतें देखकर कहा, "तू कितना गिरा हुआ और घटिया है।" उनकी बातें सुनकर शहबाज जमीन पर लेट गए और बोले, "ये ले गिर गया।" 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वीडियो देख जहां कुछ दर्शक फरहाना भट्ट का साथ देते नजर आए तो वहीं कुछ ने शहबाज बडेशा का पक्ष लिया। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अब दोनों की दोस्ती यहीं पर खत्म होती है या फिर वे झगड़ा भूलकर वापिस अपने रिश्ते को पटरी पर लेकर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article