टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की फैन निकलीं फरहाना भट्ट की मम्मी, बेटी की तरह घरवालों को किया रोस्ट

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों फैमली वीक चल रहा है, जिसके चलते अब घर में फरहाना भट्ट की माँ ने एंट्री ली। सोशल मीडिया अकाउंट पर मेकर्स ने प्रोमो भी शेयर किया जिसमें फरहाना की माँ के आते ही घर में खुशियां फैल गई।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का जाना-माना रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन सुर्खियों में रहता है। शो तेजी से अपने फिनाले वीक और बढ़ रहा है। वहीं इस बीच 'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने कदम रखा। पहले दिन अशनूर के पिता तो कुनिका के बेटे आयान नजर आए थे। वहीं अगले दिन गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को घर में देखा गया। अब कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की माँ ने एंट्री ली है जो घर में इमोशन के साथ-साथ हंसी की लहर भी अपने साथ लाई।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत हुई फरहाना भट्ट की माँ से जो घर में एंट्री लेती हैं। फरहाना अपनी माँ के कदमों में गिर खूब रोती है। दोनों माँ और बेटी के इस मिलन को देख फैंस भी काफी इमोशनल हो गए। आगे चलकर फरहाना भट्ट की माँ गौरव खन्ना से कहती हैं कि वो उनकी फैन से भी बड़ी फैन हैं। फरहाना को थोड़ी ना पता टीवी क्या है। ये सुन गौरव काफी खुश होते हैं तो दूसरी तरफ फरहाना का हंस-हसंकर बुरा हाल होगा क्योंकि उसकी माँ रोस्ट कर रही है। अमाल मलिक भी कहते हैं कि माफ करिएगा आपकी बेटी की जुबान बहुत लंबी है। ये फन फरहाना की माँ कहती हैं, 'आपसी थोड़ी छोटी है।' फरहाना की माँ की रोस्टिंग स्किल्स देख सभी का पेट हंस-हँसकर दर्द होने लगता है। प्रोमो देखने में जनता को काफी मजेदार लगा। कई दर्शकों ने प्रोमो को देख लिखा, 'आखिरकार सबसे अच्छा रीयूनियन, मैं रो रही हूँ... सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाला प्रोमो। बेस्ट माँ बेस्ट बेटी!' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, फरहाना नहीं बल्कि उनकी माँ के सबसे बडे फैन।' सोशल मीडिया पर ये प्रोमो जमकर आग की तरह वायरल हो रहा है।

बात करें फरहाना भट्ट की तो उनके पिता ने जब वो छोटी थीं तब ही उनकी माँ को दूसरी औरत के चलते छोड़ दिया था। बचपन से फरहाना की जिम्मेदारी अकेले उनकी माँ ने उठाई। फरहाना कश्मीर के रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हमेशा से फरहाना ने अपनी कामयाबी का श्रेय माँ को दिया है। इसी के साथ घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोर, अवनीत कौर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद और मालती चाहर नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article