Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Journey: कश्मीर की ख़ूबसूरत वादियों में पली-बढ़ी, आँखों में बड़ी एक्ट्रेस बनने का सपना और दिल में हिम्मत लेकर आगे बढ़ने वाली फरहाना भट्ट ने बिग बॉस 19 में ऐसा तूफ़ान मचाया कि पूरे देश की नजरें उन पर टिक गईं। शो की शुरुआत में ही जहां सभी घरवालों ने मिलकर उन्हें पहले दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया, वहीं असली खेल तब शुरू हुआ जब फरहाना ने सीक्रेट रूम से जोरदार वापसी की। ऐसी वापसी जिसने पूरे घर का समीकरण बदल दिया और दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया।
आज फरहाना सिर्फ शो की खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरे इंडिया की फैन-फेवरेट बन चुकी हैं। उन्होंने दिखा दिया कि बिग बॉस सिर्फ अलायंस और वोटिंग का खेल नहीं—यह हिम्मत, दिमाग और प्रेज़ेंस का भी मैदान है। तो आइए, फरहाना भट्ट की इस शानदार जर्नी पर नजर डालते हैं. कैसे उन्होंने सबसे पहले बाहर होने की शर्मिंदगी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया, कैसे उन्होंने दर्शकों को अपना मुरीद किया, और कैसे वह टॉप 5 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुईं।
पर्सनल लाइफ 28 साल की फरहाना भट्ट कश्मीर की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है और फरहाना को उनकी मां ने पाल-पोसकर बढ़ा किया। फरहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। छोटे-मोटे रोल के साथ फरहाना भट्ट ने बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करना शुरू किया। 2016 में उन्होंने “Sunshine Music Tours & Travel” प्रोजेक्ट के साथ अभिनय किया था। उसके बाद वह इम्तियाज अली की फिल्म लैला-मजनू में नजर आई। फरहाना भट्ट ने कश्मीर में रहकर पीस एक्टिविस्ट का काम भी किया। फरहाना भट्ट एक ताइक्वांडो चैंपियन भी रह चुकी हैं। 2025 में उन्होंने बिग बॉस 19 में एंट्री ली और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
कैसा रहा फरहाना भट्ट का अब तक का गेम
शुरुआत में जब घर में वोटिंग हुई, तब फरहाना भट्ट को सबसे पहले नॉमिनेट करके घर से बाहर करने का फैसला हुआ था। घर से बाहर करने की बजाए , एक सीक्रेट रूम में भेजा गया । यानी “पहली एलिमिनेशन” ड्रामा के बीच भी उन्हें उम्मीद दी गयी। सीक्रेट रूम से लौटने के बाद फरहाना भट्ट ने धीरे-धीरे अपना गेम मोड़ लिया। उन्होंने अपने बेबाक अंदाज, साफ-साफ बात करने, और घर में होने वाली राजनीति/मैच्युरेशन को उजागर करने की रणनीति अपनायी। इसके बाद फरहाना का गेम स्ट्रॉंग होता गया। फरहाना भट्ट ने घर के हर मुद्दे पर अपनी राय लिखी, जिसकी वजह से वह कैमरे के सामने दिखती रहीं। चाहे झड़गा करना हो या जिद्द पर अड़ना हो फरहाना ने बखूबी किया। यही नहीं जब बात गाली-गलोच पर आई तब भी फरहाना भट्ट ने मुड़कर नहीं देखा।
Top 5 में पहुंचने में इन चीजों ने की मदद
डर-दिमाग से नहीं, बेबाक अंदाज से — फरहाना ने शो में अपने रियल और सीधेपन से कई बार विवाद खड़े किए, जो उन्हें “वायरल” और चर्चा में बनाए रखता हैसोशल मीडिया फैन फॉलोइंग बढ़ी — शो में आने के बाद उनका इंस्टाग्राम फॉलोअर बेज़ोड़ बढ़ा; जिस वजह से उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ी।
गेमिंग स्ट्रैटजी और सिंगल-प्लेयर बनना — सीक्रेट रूम से लौटकर उन्होंने अकेले खेलना शुरू किया, “ग्रुप अलायंस” के बजाय खुद अपनी दिशा तय की, जिससे उन्हें दूसरों से अलग पहचान मिली।
इन बातों से दर्शकों को किया इरिटेट
शुरुआत में फरहाना भट्ट की कई ऐसी बातें थी, जिसने दर्शकों को इरिटेट किया। नेहल के साथ बेवजह दोस्ती तोड़ना हो या बसीर अली और नेहल में आग लगाने का काम करना हो। फरहाना भट्ट की ये बातें दर्शकों को पसंद नहीं आई। वैसे तो फरहाना घर में अकेले खेलीं लेकिन वह दोस्त बनाकर दोस्ती तोड़ती गई यह किसी को समझ नहीं आया। फरहाना भट्ट ने शहबाज को बॉडीशेम किया साथ ही गौरव खन्ना के काम पर भी सवाल उठाए। यह चीजें दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
फरहाना भट्ट बनेगी बिग बॉस 19 की विनर?
फरहाना भट्ट ने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वह दर्शकों की फेवरेट बन गई है और लोग जमकर उन्हें लाइक कर रहे हैं। हालांकि, जैसा कि रियलिटी शो में होता है । वोटिंग, कंटेस्टेंट्स की रणनीति, फिनाले टास्क, और दर्शकों की धारणा ये सब मिलकर तय करेंगे कि जीतना किसका भाग्य है। आखिर में फरहाना भट्ट के चांस मजबूत दिखाई दे रहे हैं। अब देखना हैं किस्मत फरहाना भट्ट का कितना साथ देती है।
