Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Troll For Dancing On Couch: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' की अपार सफलता के बाद बीती रात मुंबई में इसकी सक्सेस पार्टी हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स तो नजर आए ही, साथ ही टीवी सितारों ने भी कदम रखा। यहां तक कि सलमान खान भी 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी की शोभा बढ़ाने पहुंचे। इस पार्टी में फरहाना भट्ट ने बोल्ड अवतार अपनाकर एंट्री मारी। अपने आउटफिट के लिए तो फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) चर्चा में हैं ही, लेकिन अब उनका एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के लिए फरहाना भट्ट को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने शिमरी डीपनेक टॉप और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहनकर कदम रखा। फरहाना भट्ट ने पार्टी में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सक्सेस पार्टी से जुड़े एक वीडियो में फरहाना भट्ट सोफे पर चढ़कर 'मैंने होठों से लगाई तो...' गाने पर डांस करती नजर आईं। फरहाना भट्ट ने इस दौरान किसी की परवाह नहीं की और जमकर डांस किया। वीडियो में फरहाना भट्ट की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर नजर आई। लेकिन वीडियो के लिए फरहाना भट्ट बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।
फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) का वायरल वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "नया नया फेम मिला है, इसलिए पागल हो गई है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसने पी ली है क्या?" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये बिल्कुल भी कूल नहीं लग रहा है।" चौथे यूजर ने लिखा, "अब बहुत ज्यादा लग रहा है फरहाना का।" पांचवे यूजर ने लिखा, "कितना ओवरएक्टिंग कर रही है।" एक यूजर ने लिखा, "अटेंशन लेने की सस्ती कोशिश।" बता दें कि फरहाना भट्ट को उनके आउटफिट के लिए भी ट्रोल किया गया था। कुछ यूजर्स ने ये तक लिखा कि ये फेम मिलते ही आउटफिट इतने बोल्ड कैसे हो जाते हैं।
