Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Ashnoor Kaur Physical Fight: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' में इन दिनों जमकर धमाके हो रहे हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 19' में छोटी से छोटी बात पर भी कंटेस्टेंट्स को लड़ते हुए देखा जाता है। शो में पहले भी यूं तो फिजिकल फाइट हो चुकी है और हैरत की बात तो यह है कि एक बार फिर से सलमान खान के शो में ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, 'बिग बॉस 19' को लेकर अपडेट आ रही है कि शो में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) की कैट फाइट हुई। लेकिन ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। 'बिग बॉस 19' से जुड़े इस अपडेट ने शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर फैन पेज लाइव फीड ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और अशनूर कौर की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि कैप्टन फरहाना ने अभिषेक बजाज से उनकी ड्यूटी करने के लिए कहा। लेकिन अभिषेक बजाज ने इसपर जवाब दिया कि मैं बाद में करूंगा। वहीं फरहाना ने ऑर्डर दिया कि काम अभी किया जाए। इस बीच अशनूर कौर वहां आ गईं और फरहाना ने उन्हें "छिपकली' कहकर पुकारा। इसके बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और अशनूर कौर के झगड़े पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि फरहाना भट्ट जानबूझकर अशनूर कौर के पीछे पड़ गई हैं। क्योंकि उन्होंने न केवल उन्हें डायरेक्ट नॉमिनेट किया, बल्कि रैंकिंग में भी सबसे कम रेटिंग दी। वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों का कहना है कि फरहाना और अभिषेक के बीच अशनूर कौर का आना सही नहीं था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की लड़ाई की असली वजह क्या है और ये मुद्दा कहां तक जाएगा।
