Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बसीर अली छाए हुए हैं। जहां एक तरफ बसीर अली अपने गेमप्ले से सभी का दिल जीत रहे हैं तो वहीं वो फरहाना भट्ट के साथ एक खूबसूरत रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में वो काफी हद तक सफल भी हो गए हैं लेकिन इस बीच उनको तगड़ा झटका लगा है। फरहाना भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ट्रेंड कर रहा है। इस क्लिप को देख लोग फरहाना भट्ट पर भड़क गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला
फरहाना भट्ट ने बसीर अली को दिया धोखा
दरअसल, शुरू में फरहाना भट्ट और बसीर अली एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। दोनों को कई बार लड़ाई और बहस करते हुए देखा गया था। हालांकि अब दोनों करीब आ गए हैं। बसीर अली इन दिनों फरहाना भट्ट से फ्लर्ट कर रहे हैं। दोनों का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक दफा बसीर ने फरहाना से पूछा कि आपका कोई बॉयफ्रेंड है इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। इस बीच फरहाना भट्ट ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने फरहाना को गोद में उठा लिया, जिसपर काफी बवाल हुआ। इस पर बात करते हुए फरहाना ने नेहल से कहा, 'मेरा बॉयफ्रेंड है, वो किसी लड़की के साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं करता। यही वजह है कि मैं किसी के साथ ज्यादा खुलकर बात नहीं करती, क्योंकि लोग अपनी हद भूल जाते हैं।' इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम लोग फरहाना भट्ट को झूठी कह रहे हैं।
ये 5 लोग हुए नॉमिनेट
बताते चलें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक नॉमिनेट हुए हैं। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि आवेज दरबार घर से बाहर हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है।
