टीवी मसाला

तो इसलिए Gaurav Khanna की बर्थडे पार्टी से गायब रहीं Tanya Mittal, बोलीं- मैं नहीं जाऊंगी क्योंकि...

Tanya Mittal On Not Going In Gaurav Khanna Birthday: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना का बीते दिन जन्मदिन था। इस खास मौके पर गौरव खन्ना ने बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें 'बिग बॉस 19' के कई सितारे शामिल हुए। हालांकि तान्या मित्तल पार्टी से गायब रहीं और अब उन्होंने इसकी वजह भी जाहिर की है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, टेली टॉक

Tanya Mittal On Not Going In Gaurav Khanna Birthday: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना ने बीते 7 दिसंबर को 'बिग बॉस 19' के फिनाले में जीत दर्ज कर ट्रॉफी भी अपने नाम की। वहीं बीते दिन गौरव खन्ना का जन्मदिन था। इस खास मौके पर एक्टर पहले तो सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, वहीं रात में गौरव खन्ना ने धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया। गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स का भी रीयूनियन हुआ। हालांकि तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट जैसे कई चेहरे इस बर्थडे पार्टी से गायब भी रहे। वहीं अब तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने गौरव खन्ना की पार्टी में न जाने की वजह जाहिर की है।

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने फिल्मीज्ञान संग बातचीत के दौरान गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में न जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जाऊंगी पार्टी में। मैंने साफ कर दिया है कि जिन भी लोगों ने मेरी बेज्जती की है और जीके सर ने तो ये भी बोला है कि मैं अपना परिवार छुपा रही हूं ताकि मेरा सच सामने न आ जाए। तो जब मेरे परिवार पर ही उन्हें भरोसा नहीं है तो मैं वहां जाकर उन्हें किस बात का यकीन दिलाऊं।" बता दें कि तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद सभी 17 कंटेस्टेंट्स से अपने नाते तोड़ लिये और ये तक कहा कि उन लोगों ने मेरा मजाक बनाया था तो अब मुझे किसी से भी बात नहीं करनी है।

नीलम गिरी से भी तान्या मित्तल ने खत्म की दोस्ती

'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त नीलम गिरी से भी दोस्ती खत्म कर ली। उन्होंने नीलम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसकी वजह बताते हुए तान्या ने कहा था कि मैंने देखा है कि नीलम ने मेरी पीठ पीछे बातें की हैं और उसे भी मेरी चीजें फेक लगती हैं तो मैं उसके साथ दोस्ती क्यों रखूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article