टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Episode 104 Written Update: जर्नी देख बिग बॉस के घर में रो पड़ी फराहना भट्ट, गौरव खन्ना भी हुए इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 6, 2025, 08:54 AM IST

Bigg Boss 19 Episode 104 Written Update: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस (Bigg Boss) का 19वां सीजन अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। शो के फाइनल से पहले फाइनलिस्ट्स की शो की जर्नी दिखाई गई। इस दौरान का महौल हंसी मजाक से भरा रहा, तो वहीं...

Image

Image Source: Bigg Boss 19 Show

Bigg Boss 19 Episode 104 Written Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फेमस टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अब सलमान खान का ये शो का 19वां सीजन अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन फाइनल से पहले बिग बॉस के घर में धमाल मचा हुआ है। शो के नए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सलमान खान (Salman Khan) की होस्टिंग में इस एपिसोड में फाइनलिस्ट्स गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), प्रणीत मोरे (Pranit More), आमाल मलिक (Amaal Mallik), फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt) और तन्या मित्तल (Tanya Mittal) की जर्नी का रीकैप दिखाया गया। जहां हंसी-मजाक के बीच आंसूओं का सैलाब भी आया।

सलमान खान ने गौरव खन्ना से कही ये बात

पहले गौरव खन्ना की बारी आई। बिग बॉस ने उन्हें 'टीवी का सुपरस्टार' और 'बिगेस्ट ग्रीन फ्लैग' कहा, जो शो में स्टेडी और सेल्फ-पेस्ड गेम खेला। स्पेशल रूम में एंटर होते ही क्लिप्स चलने लगे प्रणीत के साथ उनकी बॉन्डिंग, मृदुल और बाकी 'ग्रुप ऑफ किड्स' के साथ फन मोमेंट्स और अकांक्षा (Akanksha) के साथ स्वीट कनेक्शन। लेकिन टेंशन वाले पार्ट्स भी थे कैप्टेंसी में फेलियर, जहां चैंट चला 'जीके क्या करेगा?', तन्या, फराहना और अभिषेक के ताने और सलमान का सवाल कि 'आपका कंट्रीब्यूशन क्या रहा?' आमाल ने उन्हें 'वीक' कहा था। फिर कैप्टेंसी की जीत, फराहना से आर्ग्यूमेंट जहां गौरव ने कॉन्फिडेंटली जवाब दिया। फन क्लिप्स में मृदुल, अभिषेक, प्रणीत और अवेज दारबार (Awez Darbar) के साथ डांस-मस्ती और अकांक्षा के एंट्री का इमोशनल सीन। गौरव खन्ना के वीडियो में सब कुछ दिखाया गया, जिसने फैंस के दिलों को जीत लिया।

रो पड़ी फराहना भट्ट

फिर फराहना भट्ट की जर्नी के बारे में बताया गया। डे 1 पर एविक्ट होकर पावरफुल कमबैक करने वाली फराहना को काफी कुछ कहा गया था। फराहना भट्ट ने आइसोलेशन, टारगेटिंग सब झेला। लेकिन बिग बॉस ने उनकी क्लैरिटी और डिटरमिनेशन की तारीफ की। क्लिप्स में बासीर अली (Baseer Ali), प्रणीत, कुनिका (Kunickaa) और नीलम गिरी (Neelam Giri) से क्लैशेज, अभिषेक और बासीर से फाइट्स सब दिखाया गया।। सलमान ने मजाक में 'पीस एक्टिविस्ट' कहा। कैप्टेंसी में दो जीत, नेहल (Nehal) से फ्रेंडशिप ब्रेकअप। तन्या और शहबाज (Shehbaaz) के साथ बॉन्ड्स। लेकिन सबसे इमोशनल मोमेंट तो मां आफ्रोझा (Afroza) से मिलन का था। रीकैप में पापा का जिक्र आया जो फराहना छोटी थीं तभी एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की वजह से चले गए थे, मां तब 24-25 की थीं। ये सुनते ही फराहना फूट-फूटकर रो पड़ीं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article