Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 की पहली लिस्ट सामने आने से पहले ही कई चर्चित नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है शिखा मल्होत्रा, जो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ नर्सिंग ऑफिसर भी हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहेंगी, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, "अगर मुझे मौका मिला तो मैं खुशी-खुशी जाऊंगी।"उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें "रूमर्ड कंटेस्टेंट" कहा जाने लगा है और फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है।
कठिनाइयों से उबरकर फिर से आगे बढ़ीं शिखा
शिखा मल्होत्रा( Shikha Malhotra) ने शाहरुख खान( Shahrukh Khan) की फिल्म FAN में काम किया था, लेकिन उनकी असली पहचान तब बनी जब उन्होंने COVID-19 महामारी के समय मुंबई के अस्पताल में एक नर्स के रूप में सेवा दी। इस दौरान उन्हें खुद कोरोना हुआ और फिर स्ट्रोक के कारण उन्हें राइट साइड पैरालिसिस का सामना करना पड़ा। ढाई साल तक चली इस मुश्किल जर्नी में उनका वजन 50 किलो से बढ़कर 86 किलो तक पहुँच गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से रिकवरी करते हुए अपना वजन कम किया और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।उनकी काबिलितऔर आत्मविश्वास ने फैंस को खूब प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें "फियरलेस" और "इंस्पायरिंग" कह रहे हैं। शिखा नर्सिंग और एक्टिंग दोनों में संतुलन बनाए रखने वाली एक ऐसी शख्सियत हैं, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए मिसाल बन चुकी हैं। अगर वह वाकई बिग बॉस 19 में नजर आती हैं, तो यह शो के लिए एक प्रेरणादायक ट्विस्ट हो सकता है।
