टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की इस एक गलती की वजह से रद्द हुआ सारा का सारा टास्क, घरवालों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Bigg Boss angry from Gaurav Khanna: कैप्टन्सी टास्क में बिग बॉस के घर के अंदर नया हंगामा खड़ा होने वाला है। ये वाला एपिसोड काफी इमोशनल होगा, जिसे देखकर दर्शक भी रोने पर मजबूर हो जाएंगे। बिग बॉस 19 के घर में कुछ ऐसा होगा कि खुद बिग बॉस गुस्से में हो जाएंगे।

Image

Bigg Boss angry from Gaurav Khanna:

Bigg Boss angry from Gaurav Khanna: टीवी के रिएलटी शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) में जमकर ड्रामा बरस रहा है। घर में फुल ऑन झड़गा देखने को मिल रहा है। बात करें पिछले एपिसोड की तो , बिग बॉस के घर में खूब लड़ाई झगड़ा हुआ। राशन टास्क में ऐसा हंगामा हुआ जिसे देखकर बिग बॉस ने पूरा टास्क ही रद्द कर दिया। अब आने वाले एपिसोड में घरवालों के पास उनके घर से चिट्ठी आई है। बेशक से यह टास्क काफी इमोशनल होने वाला है। हालांकि इस चिट्ठी में बड़ा विवाद है। प्रोमो में देखने से पता चला कि फरहाना भट्ट, नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी फाड़ सेती है। नीलम गिरी( Neelam Giri) इसके बाद फूट-फूटकर रोती है। हालांकि सभी घरवाले नीलम को संभालते हैं और फरहाना को खरी-खोटी सुनाते हैं। लेकिन, नीलम को ठिक करने के लिए गौरव खन्ना-शहबाज बदेशा कुछ ऐसा करते हैं कि बिग बॉस गुस्सा हो जाते हैं।

दरअसल जब फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) , नीलम के घर से आई हुई चिट्ठी फाड़ देती है तो गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) -शहबाज बदेशा( Shehbaaz Badesha) उसे जोड़ने की कोशिश करते हैं। नीलम गिरी उस चिट्ठी को छुपाते हुए पकड़ी जाती है। बिग बॉस गुस्से में नीलम से पूछते हैं कि वह क्या छिपा रही है। तभी गौरव और शहबाज के तोते उड़ जाते हैं। बिग बॉस ने शहबाज को कहा कि ये क्या हो रहा है, दूसरी तरफ उन्होंने गौरव को भी कहा कि वह गलत कर रहे हैं। गौरव-शहबाज को डांट लगाते हुए बिग बॉस ने कहा कि ,"अहसान करने की कोई जरूरत नहीं है, मतलब मैं तुम्हें कोई जिम्मेदारी भी नहीं दे सकता"। यह सुनकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।

बिग बॉस ने रद्द किया टास्क

यह टास्क नया कप्तान चुनने के लिए था। जो हंगामे के बाद रद्द कर दिया गया। बिग बॉस ने कहा कि यह टास्क यहीं पर रद्द होता है। क्योंकि घर वालों ने नियम तोड़े हैं। बिग बॉस का यह आदेश सुनते ही सभी घरवाले रोने लग जाते हैं। गौरव-बसीर-अमाल मलिक समेत सभी लोग हाथ जोड़कर माफी मानते हैं। अब देखना यह होगा कि इसके बाद बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं और आने वाले वीकेंड के वॉर पर क्या ड्रामा देखने को मिलेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article