टीवी मसाला

बिग बॉस 19 में हिस्सा लेना निकली बसीर अली की सबसे बड़ी गलती, कहा, 'मैं पछता रहा हूँ क्योंकि...'

Baseer Ali Shocking Revelation: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बसीर आली ने फ़ेम बटोरा। अब हाल ही में एक्टर ने चौंका देने वाला खुलासा किया कि वे 'बिग बॉस 19' कर पछता रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्यूँ बसीर अली को ऐसा पछतावा हो रहा है?

Baseer Ali Shocking Revelation

Image Source: Baseer Ali Instagram

Baseer Ali Shocking Revelation: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' में लड़ाई और झगड़ा ना हो ऐसा हो सकता है क्या। 19वें सीजन के साथ शो दमदार टीआरपी बटोर रहा है। इस हफ्ते ये क्या रंग दिखाएगा देखना दिलचस्प होगा। 19वें सीजन में कंटेस्टेंट बन बसीर अली ने एंट्री ली थी जो पेशे से एक एक्टर हैं। बसीर को शो में दर्शकों से बेइंतेहां प्यार मिला था लेकिन वो एलिमिनेट हो गए। दर्शक आज तक बसीर अली के एविक्शन को अनफ़ेयर बताते हैं क्यूंकी उनका मानना है एक्टर टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने के लायक था। अब इन सब के बीच बसीर ने खुलासा किया कि 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेकर उनको पछतावा हो रहा है।

एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए बसीर अली (Baseer Ali) ने कहा, 'शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19)का हिस्सा बनने पर मुझे पछतावा हो रहा है क्योंकि ये सीजन मेरे लिए नहीं बना। मैंने पहले ही कह दिया था कंटेस्टेंट्स की क्वालिटी इस सीजन बकवास है। कुछ देखो, समझाओ और फ़ील करके बुलाओ। जब मुझे बताया गया था की ये सीजन डेमोक्रेसी बेस्ड है तो मैंने सभी को कहा कि ये मेरे लायक नहीं है। मुझे बस इस बात से खुशी है कि मेरे विचार से दर्शक भी सहमत हैं।' बसीर आली के इस खुलासे से जहां कई लोग अपना समर्थ दे रहे हैं तो कई उन्हे ट्रोल करते नहीं तक थक रहे। इसी बातचीत के दौरान बसीर अली ने बताया कि उनके मुताबिक गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने घर ले जा सकते हैं। इसी के साथ एक्टर के मुताबिक तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच ट्रॉफी जीतने की चांसेस है।

बसीर आली ने हैरान कर देने वाली तो ये कह देगी की उन्हे लगता है जनता अमाल मलिक को 'बिग बॉस 19' का विनर नहीं बनाएगी। इन दिनों जैसा अमाल का गेम चल रहा है जीतने के चांसेस कम है। शो की बात करें तो इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी आउट हो गए हैं। वहीं पिछले वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन में नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

लेटेस्ट न्यूज

खुशबू डोगरा
खुशबू डोगरा Author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article