टीवी मसाला

'मेरा पीछा छोड़ दो, मैं तंग आ चुका हूं...'- नेहल चुडासमा पर फूटा BB 19 फेम बसीर अली का गुस्सा, सरेआम लताड़

Bigg Boss 19 Baseer Ali Gets Angry On Nehal Chudasama: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में सुर्खियां बटोरने वाले बसीर अली ने हाल ही में नेहल चुडासमा पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने नेहल को लेकर ये तक कहा कि मुझे उनसे कोई दोस्ती नहीं रखनी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Baseer Ali Gets Angry On Nehal Chudasama: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में रहकर कंटेस्टेंट्स भी खूब चर्चा में रहे थे। जहां बसीर अली और नेहल चुडासमा का शो में पहले तो लव एंगल देखने को मिला तो वहीं एविक्शन के बाद बसीर अली ने नेहल चुडासमा संग दूरी बना ली। इतना ही नहीं, उन्हें सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया। हालांकि बसीर अली की इस बात को लेकर नेहल चुडासमा ने कुछ कमेंट्स किये थे। जिसपर अब बसीर अली (Baseer Ali) का गुस्सा फूटा है। उन्होंने मीडिया संग बातचीत करते हुए नेहल चुडासमा को कहा कि अपनी जिंदगी जियो, मुझे आपसे कोई दोस्ती नहीं रखनी है।

'बिग बॉस 19' फेम बसीर अली (Baseer Ali) से एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान नेहल चुडासमा के कमेंट्स के बारे में पूछा गया। ऐसे में उन्होंने कहा, "मैं तंग आ गया हूं क्लिप्स देखकर। इतनी बकबक बकबक बकबक, नासमझ। भाई मेरा पीछा छोड़ो, मुझे दोस्ती ही नहीं रखनी है। मैंने ये भी सुना है कि 'जो शो में था, वो शो में है, मैं पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में भरोसा करती हूं।' तुम कोई आगे बढ़ने में भरोसा नहीं करती, भाई तुम बाहर आकर भी वही कर रही हो। तंग आ गया हूं मैं। अपनी जिंदगी जियो प्लीज। मुझे और मेरे नाम से दूर रहो। यहां कुछ भी नहीं बचा है। मैं तंग आ चुका हूं। मेरे फैंस बोर हो गए हैं। इतनी नफरत, इतना बार-बार बसीर बसीर बसीर। बिग बॉस खत्म हो गया है ना? आगे बढ़ो जिंदगी में। आगे बढ़ो आगे बढ़ो।"

बता दें कि बसीर अली (Baseer Ali) ने गौरव खन्ना को 'अनडिजर्विंग विनर' कहे जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि हमारा खुद का कोई भी विचार हो सकता है, लेकिन दर्शकों का फैसला होता है। बसीर अली ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो जीतता है, वही असली विजेता होता है, क्योंकि उसके साथ जनता का फैसला होता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article