टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मालती-अमाल की लड़ाई पर आया आवेज दरबार का रिएक्शन, कहा, 'एक्टिंग कर रहा है...'

Awez Darbar Bashed on Amaal Mallik: कल बीते दिन मालती चाहर और अमाल मलिक के बीच भयंकर लड़ाई हुई। ऐसे में शो के एक्स कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने अमाल मलिक को झूठा बता दिया तो मालती चाहर को अपना समर्थ दिया। यहाँ देखिए आवेज की इस लड़ाई पर राय क्या थी।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Awez Darbar Bashed on Amaal Mallik: शो 'बिग बॉस' 19वें सीजन में नजर आ रहे मालती चाहर और अमाल मलिक दोनों ही सुर्खियों में हैं। बीते दिन मालती ने दावा किया कि वे अमाल से कई बार मिल चुकी हैं। साथ ही मैसेज और फोन पर टच भी थी। मालती को पसंद नहीं आया कि अमाल ने झूठ बोल है कि वो उनसे सिर्फ 5 मींच मिले थे। मालती द्वारा दी गई धमकियाँ सुन दोनों के रिश्तों पर सवालों की बोछार हो गई है। हालांकि इन सब के बीच आवेज दरबार ने अमाल पर डबल गेम खेलने और झूठ बोलने का टैग दे डाला।

X पोस्ट शेयर करते हुए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट रह चुके आवेज दरबार (Awez Darbar) लिखते हैं, "अमाल ने सिर्फ बातें ट्विस्ट नहीं की, उसने मेरे बारें में भी झूठ बोला है। मालती चाहर (Malti Chahar) के केस में वही वो सब को गलत कहानी सुनकर छवि साफ करने के चलते एक्टिंग कर रहा है। वो दावा कर रहा है कि मालती से सिर्फ पांच मिनट मिनट मिलता था, जबकि रियलिटी ये है की दोनों पहले से एक दूजे को जानते हैं। ये साफ है कि अमाल झूठ बोलकर डबल गेम खेल रहा है। सच बताऊं तो शहबाज और नीलम का रिएक्शन भी एक दम एक्सपोज हो गया। अमाल के सामने उनकी हिम्मत ही नहीं पड़ती कुछ बोलने की बस चुप-चाप देखते रहते हैं। खैर पूरे एपिसोड में सभी का डबल स्टैंडर्ड दिख गया है।"

आवेज दरबार के इस राय से लोगों ने सहमति दिखाई क्यूंकी जिस हिसाब से मालती ने अमाल संग मुलाकातों का दावा किया वो रियल था। जनता ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए कि कहीं मालती ही अमाल मलिक (Amaal Mallik) की एक्स है? कुछ लोगों ने इंटरनेट पर आवेज का समर्थन किया तो कई यूजर ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने आवेज को ट्रोल करते हुए लिखा, 'आवेज भाई अगर इतनी मेहनत आप अंदर गेम में कर लेते तो आज आधी रात ट्वीट ना करना पड़ता।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article