टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले में रोमांटिक डांस करेंगे अशनूर कौर और अभिषेक बजाज, शेयर की रिहर्सल की तस्वीरें

Ashnoor Kaur and Abhishek Bajaj: 7 दिसंबर को शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है जिसकी तैयारी जोरों-शोरों पर है। इस बीच इस शो के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे साथ डांस रिहर्सल करते हुए नजर आए।

Image

Image Source: Ashnoor Kaur Instagram

Ashnoor Kaur and Abhishek Bajaj: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का क्रेज इस समय लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। शो अपने अंतिम दिन पर आ गया है और जल्द ही जनता को 19वें सीजन का विनर मिलेगा। कल होने वाले ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में मेकर्स बीजी हैं। आज ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शुरू हो गई है जो कल टेलिकास्ट होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट रह चुके अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने पोस्ट शेयर किया है। दोनों ग्रैंड फिनाले में एक रोमांटिक डांस पर्फॉर्म करेंगे। यहाँ देखिए अभिषेक और अशनूर की तस्वीरें जो फैंस के लिए विजुअल ट्रीट बनी।

    शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दौरान अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) एक दूजे के काफी करीब आ गए थे। दोनों के बीच लव टेंशन सभी ने नोटिस की थी। इस बीच ग्रैंड फिनाले के दिन अशनूर कौर और अभिषेक बजाज अपने फैंस 'अभिनूर' के लिए एक रोमांटिक डांस परफॉर्म करेंगे। ऐसे में दोनों ने अपने डांस रिहर्सल की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों एक दूजे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इस डांस रिहर्सल के दौरान दोनों ने साथ में जमकर मस्ती भी की जिसकी झलक तस्वीरों में देखने को मिली। अशनूर और अभिषेक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। काफी समय बाद दोनों को फैंस ने एक साथ देखा। हालांकि हमेशा अभिषेक और अशनूर ने एक दूजे को अच्छा दोस्त बताया। अब फैंस दोनों का ग्रैंड फिनाले में डांस परफ़ॉर्ममेंस देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

    बात करें शो कि तो बीते हफ्ते अशनूर कौर को तान्या मित्तल को जानबूझकर मारने के चलते निकाला गया था। वहीं 'बिग बॉस 19' के टॉप फाइनलिस्ट बने अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से अमाल और गौरव के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि कौन अपने घर ट्रॉफी ले जाएगा।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article