Rajan Shahi Support Gaurav Khanna: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का कल यानी 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में दर्शक ये जानने के लिए काफी उत्साहित है कि किस कंटेस्टेंट के हाथ शो की चमचमाती ट्रॉफी हाथ लगेगी। 19वें सीजन के फाइनलिस्ट टीवी एक्टर गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर जनता से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। वहीं इस बीच सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपना सपोर्ट दिखाते हुए गौरव खन्ना के बारें में काफी कुछ कहा कि असल जिंदगी में वो एक अच्छे और मेहनती इंसान है।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने गौरव खन्ना को सपोर्ट दिया। राजन शाही ने कहते हैं कि एक बात जिसकी मैं बहुत तारीफ़ करता हूँ, वह यह है कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बहुत पढ़े-लिखे, मैच्योर और समझदार हैं। आप अपने काम को अहमियत देते हैं। आप कभी भी तुरंत रिएक्ट नहीं करते - यह आपकी समझदारी दिखाता है। आपने अनुज जैसे कैरेक्टर को बहुत ऊँचाइयों पर पहुँचाया, और आपका पूरा काम आपके टैलेंट के बारे में बहुत कुछ बताता है। काम के प्रति आपका पैशन शानदार था। आप हमेशा कहते थे, 'राजन जी, मुझसे 24 घंटे काम करवाइए,' और आपकी कड़ी मेहनत ने ही आपको आज यह नाम दिलाया है। आकांक्षा के लिए आपका प्यार और देखभाल, अपने माता-पिता के लिए आपका गर्व - ये सब बातें बताती हैं कि आप कितने अच्छे इंसान हैं। आपका भरोसा बिना शर्त है और यही बात आपको खास बनाती है।
सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) डायरेक्टर आगे गुजारिश करते हुए कहते हैं, 'प्लीज़ पक्का करें कि गौरव खन्ना ही जीते। वह पहले से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, लेकिन बिग बॉस 19 के फिनाले के दिन ट्रॉफी उनके हाथ में होनी चाहिए। हम सब उनके लिए दुआ करेंगे।' बता दें सीरियल 'अनुपमा' में राजन शाही ने गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के लिए कास्ट किया था जिसके चलते एक्टर को बहुत फेम और प्यार मिला जो आज भी मौजूद है। स्क्रीन पर अनुज और अनुपमा की जोड़ी ने आग लगा दी थी।
