टीवी मसाला

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक की तरक्की पर भाई अरमान को गर्व, फिनाले से पहले बांधे तारीफ़ों के पुल

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे अमाल मलिक (Amaal Mallik) पर उनके भाई अरमान को गर्व महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अरमान ने भाई अमाल मलिक की तारीफ करते हुए बहुत कुछ लिखा, यहाँ देखिए पोस्ट।

Image

Image Source: Armaan Malik Instagram

Bigg Boss 19 Grand Finale: बॉलीवुड के फेमस सिंगर ब्रदर्स अरमान और अमाल मलिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर अरमान मलिक ने 'बिग बॉस 19' में कदम रखा जिसे देख हर कोई शॉक रह गया। पहले अरमान मलिक को बिल्कुल पसंद नहीं आया था कि अमाल बिग बॉस में जाए। अब शो अपने आखरी पढ़ाव पर है तो अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक की सोच बिल्कुल बदल गई। जी हां, सोशल मीडिया पर अरमान मलिक ने पोस्ट कर जताया कि उन्हे अपने भाई अमाल मलिक पर कितना गर्व महसूस हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अरमान मलिक का पोस्ट।

    बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक (Armaan Malik) X पर पोस्ट शेयर कर लिखते हैं, 'मुझे अमाल मलिक (Amaal Mallik) पर बहुत गर्व है। जब उन्होंने मुझे बताया कि वह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कर रहे हैं, तो सच कहूँ तो मुझे पक्का नहीं पता था। लेकिन उन्हें हर हफ़्ते बढ़ते, खुलते और बदलते देखना कमाल का रहा है। उनसे ज़्यादा सच्चा या ईमानदार कोई नहीं रहा। अमाल उस ट्रॉफी के हकदार हैं। बाकी लोग जो चाहें बोल ले।' अमाल के लिए अरमान के मन में गर्व देख फैंस भी काफी खुश हुए। फैंस भी अरमान की बातों का सपोर्ट करते हुए अमाल मलिक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'मैं 2015 से अमाल को फॉलो कर रहा हूं, वह घर के बाहर जितना रॉ और रियल है, उतना ही असली है। कभी किसी बात का दिखावा नहीं किया। अपनी कमियों और गलतियों को माना और हर दिन बेहतर बनने की कोशिश की। यकीनन उसका सफर सबसे अच्छा रहा होगा'

    वहीं दूसरा यूजर भी तारीफ़ों के पुल बांधते हुए लिखता है, 'आप दोनों का रिश्ता सच में कमाल का है, आप एक-दूसरे के लिए जो प्यार, वफ़ादारी और देखभाल दिखाते हैं, वह बहुत कम मिलने वाली और खूबसूरत चीज़ है। भाइयों को इस तरह एक-दूसरे के साथ खड़े देखना प्रेरणा देता है।' बता दें शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article