टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अरबाज पटेल ने की फरहाना भट्ट की जमकर तारीफ, कहा, 'वो गेम खेल रही है...' - Exclusive

Arbaz Patel Talks About Farhana Bhatt: शो 'राइज एंड फॉल' के फाइनलिस्ट रह चुके अरबाज पटेल ने टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान अरबाज से 'बिग बॉस 19' की फरहाना भट्ट के बारें में पूछा गया कि उनके मुताबिक वो कैसा खेल रही हैं। आइए इस रिपोर्ट में पढ़िए अरबाज का जवाब।

Image

Image Source: Instagram

Arbaz Patel Talks About Farhana Bhatt: एक्टर अरबाज पटेल इन दिनों शो 'राइज एंड फॉल' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अरबाज पटेल अशनीर ग्रोवर के शो के फाइनलिस्ट बनकर रह गए लेकिन ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी घर ले गए वो भी बड़ी इनाम राशि के साथ। वहीं अब अरबाज पटेल के चर्चे इस समय जगह है। आपको मालूम होगा कि अरबाज पटेल 'बिग बॉस मराठी' का हिस्सा रहे चुके हैं तो उनको इस शो में होने वाले षड्यंत्र के बारें में अच्छी खासी जानकारी है। हाल ही में अरबाज पटेल ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत कि और उनसे हमने 'बिग बॉस 19' की फरहाना भट्ट के गेम के बारें में पूछ डाला।

अरबाज पटेल (Arbaz Patel) कहते हैं, ''बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की बात करूं एक खिलाड़ी के तौर पर, अगर फरहाना ये सब हरकतें नहीं करेंगी तो जो आजू बाजू कंटेस्टेंट खेल रहे हैं वो क्या खेलेंगे। मेन फरहाना भट्ट गेम बन रही है, जैसे राइज एंड फॉल के अंदर मेरे इर्द-गिर्द गेम चल रहा था। अशनीर ग्रोवर सर ने बोला अरबाज को आप फॉल करवाना चाहते थे, अरबाज ने फॉल कर लिया, हो गया आपका गेम, चले जाओ घर पर। तो अभी जो फरहाना चीज कर रही है अगर ये चीज वो नहीं करेगी तो बाहर दुनिया को मनोरंजन देखने के लिए नहीं मिलेगा। क्योंकि उसके आसपास गेम चल रहा है। वो गेम खेल रही है। ये गेम का एक पार्ट है। आप इसको एक गेम के तरीके से लो। वही फरहाना, वही अरबाज बाहर की दुनिया में थोड़ी ना ऐसे करेंग।''

फरहाना भट्ट को सपोर्ट करते हुए अरबाज पटेल ने कहा कि हां, अब वो यही सोच रही है ना कि मैं यहां पर बैठी हूं, सब मेरे खिलाफ हैं और इनका गेम मैं हूं। तो वही हो रहा है कहीं ना कहीं। इनका गेम मैं हूं। अगर आज वो अकेली भी बैठी है तो कैमरा उसी पर रहेगा। अगर वो लोगों के साथ भी बैठी है तो कैमरा उसी पे रहेगा। मैंने कल सीन देखा जो उसके साथ हुआ, उसका खाने का प्लेट तोड़ दी, छीन लिया है, वो सब चीजें बहुत गलत हैं कि वो जो चीज हुई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article