टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक के एलिमिनेशन से भड़की जनता, सोशल मीडिया पर आया ट्रोलर्स का सैलाब

Amaal Mallik Eviction: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले का शुरू हो गया है। ऐसे में खबर सामने आई है कि अमाल मलिक पहले कंटेस्टेंट बने जो घर से एलिमिनेट हो गए। ऐसे में अमाल मलिक के फैंस मेकर्स से काफी खफा हुआ हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Amaal Mallik Eviction: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का आगाज शुरू हो गया है। आज यानी 7 दिसंबर को शो के 19वें सीजन का विनर मिलेगा। टॉप 5 कंटेस्टेंट बने अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट। जैसे जैसे शो के ऑन एयर होने की घड़ी नजदीक आ रही है, सभी के दिल की धड़कने तेज हो रही हैं। बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एलिमिनेशन ने फैंस के बीच जबरदस्त नाराज़गी पैदा कर दी है। मशहूर म्यूजिक कम्पोज़र अमाल मलिक के शो से बाहर होने पर सोशल मीडिया पर मानो तूफ़ान आ गया हो—ट्रोल्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ लग गई है। दर्शक एलिमिनेशन को “अनफेयर” बताते हुए मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं।

    जी हाँ, शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के सेट से खबर सामने आई है कि ट्रॉफी जीतने से कुछ देर पहले ही अमाल मलिक (Amaal Mallik) का सफर खत्म हो गया। अमाल मलिक का एलिमिनेशन जनता के लिए काफी शाकींग रहा क्योंकि कईयों लगा कि वो जीत सकते थे। बॉलीवुड की पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और स्टार्स अमाल मलिक को सपोर्ट कर रहे थे लेकिन सपना टूट गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर मेकर्स को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अमाल, तुमने इस सफ़र में अपना दिल, अपनी ईमानदारी और अपनी पूरी आत्मा लगा दी, और हमारे लिए यह किसी भी ट्रॉफी से ज़्यादा कीमती है। तुमने जो इज़्ज़त कमाई है, वह हमेशा चमकती रहेगी। तुमने पहले ही हमारा दिल जीत लिया है और यही सबसे ज़्यादा मायने रखता है।'

    वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'जिस तरह से मेकर्स ने जर्नी वीडियो को एडिट किया था, मुझे पता चल गया था कि वे अमाल मलिक के साथ गलत कर रहे हैं। बिग बॉस 19 के मेकर्स को मुबारक हो उनका अनडिजर्विंग विनर, घटिया बायस्ड मेकर्स, अब तक का सबसे बकवास सीज़न।' अमाल मलिक को सपोर्ट करने फिनाले में बसीर अली, जीशान सिद्दकी, नीलम गिरी और शहबाज बडेशा आए थे।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article