टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले की रेस से कटा अमाल मलिक का पत्ता, टॉप 5 में आकर टूटा विनर बनने का सपना

Bigg Boss 19 Grand Finale Update: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के फिनाले का आगाज हो चुका है। शो में यूं तो पांच कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में जगह बनाई थी। लेकिन एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूट चुका है, जो कि कोई और नहीं बल्कि अमाल मलिक हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अमाल मलिक इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Grand Finale Update: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर पहले 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शुरू हुई थी। वहीं अब लगातार शो से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और गौरव खन्ना ने जगह बनाई थी। लेकिन अब शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिनाले में आकर एक कंटेस्टेंट का विजेता बनने का सपना बुरी तरह टूट चुका है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि अमाल मलिक हैं। 'बिग बॉस 19' से जुड़े बहुत से फैनपेज ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है कि अमाल मलिक फिनाले की रेस से बाहर हो चुके हैं। टॉप 5 में आकर अमाल मलिक का 'बिग बॉस 19' का विजेता बनने का सपना बुरी तरह टूट गया है। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे ने टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है। 'बिग बॉस 19' से अमाल मलिक के एविक्शन ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को जिताने के लिए कई एक्स कंटेस्टेंट्स और सितारे उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। बसीर अली, जीशान सिद्दीकी, शहबाज बडेशा सहित कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने अमाल मलिक को जीत के लिए सपोर्ट किया था। वहीं एमसी स्टेन से लेकर शहनाज गिल और एक्ट्रेस हुनर हाली ने भी अमाल मलिक के लिए वोट अपील की थी। लेकिन टॉप 5 में आकर अमाल मलिक फिनाले की रेस से बाहर हो चुके हैं। शो में रहकर उन्होंने अपने बीबी रेडियो के लिए तो सुर्खियां बटोरी ही, साथ ही उनकी और शहबाज बडेशा की दोस्ती भी खूब चर्चा में रही थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article