Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के अपकमिंग एपिसोड की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आज घर में कैप्टेंसी टास्क होगा जिसमें कंटेस्टेंट के परिवारवालों की चिट्ठी आई है। ट्विस्ट तो तब है जब अगर कोई कंटेस्टेंट चिट्ठी अन्य सदस्य को देगा तो वो कैप्टेंसी की रेस से सीधे सीधे बाहर हो जाएगा। बस फिर फरहाना भट्ट के हाथ लगी नीलम गिरी के घर से ऐया चिट्ठी लेकिन वो शरेडर में डाल उसे नष्ट कर देती है। नीलम का दुख अमाल मलिक से देखा नहीं गया तो उन्होंने फरहाना भट्ट संग ऐसी हरकत कर डाली।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि अमाल मलिक (Amaal Mallik) फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से गुस्सा है क्यूंकी कंटेस्टेंट ने नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी को कैप्टेंसी के लिए कुर्बान कर दिया था। फरहाना डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रही होती है तभी अमाल मलिक कहते हैं, 'जहर उगलने के बाद खाने का मन है। थोड़ी सी तो शर्म कर लो।' अमाल डाइनिंग टेबल के पास जाते हैं और खाना खा रही फरहाना भट्ट के हाथों से थाली छिन लेते हैं। ये देख कुनिका अमाल को ऐसी हरकत करने से टोकती है और गार्डन एरिया में बैठे घरवाले भी वहाँ पहुँच जाते हैं। अमाल फरहाना भट्ट की खाने वाली प्लेट उठाकर फेंक देते है जिसके चलते वो दो टुकड़ों में टूट गई। सिर्फ यही नहीं तान्या मित्तल अमाल मलिक को रोकती है तो गुस्से में चूर कंटेस्टेंट उनका हाथ झटक देते हैं। इस पूरे वाक्य पर फरहाना भट्ट हंसने लगती है। हालांकि अमाल की इस हरकत को देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
'बिग बॉस 19' के फैंस ने प्रोमो देख अमाल मलिक को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ये अमाल अभिषेक बजाज के सामने डर कर भाग जाता है। अब फरहाना भट्ट के आगे अग्रेशन दिखा रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'गुंडा जैसा व्यवहार! गलत! फरहाना ने तो बस अपना टास्क किया। बीबी का इस नेपो जानवर पर कोई कंट्रोल नहीं है।' ऐसे कई कमेंट अमाल मलिक के खिलाफ इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। जनता चाहती है कि इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे को जरूर उठाकर अमाल को लताड़े।
