टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट की मां पर किया भद्दा कमेंट, घमंड दिखाते हुए मांगी माफी

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने हदें पार कर दी है। अब एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अमाल मलिक फरहाना भट्ट से माफी मांग रहे हैं लेकिन उनके चेहरे पर पछतावे की एक शिकन नजर नहीं आई।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Update: टीवी दुनिया का घर घर मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' इन दिनों अपनी 19वें सीजन के साथ धमाल मचा रहा है। बिग बॉस 19 टीवी के बाद अब ओटीटी पर भी याचा परफ़ॉर्म करता हुआ नजर आया। हर बार की तरह इस शो को होस्ट कर रहे हैं सलमान खान जो कंटेस्टेंट की हर वीकेंड का वार पर हेकड़ी निकालते हैं। जैसा कि आपको मालूम है कल अमाल मलिक ने बतमीजियों की हदें पार करते हुए फरहाना भट्ट के मुंह से खाना छिना और प्लेट भी तोड़ दी। अमाल की इस हरकत से जनता नाराज है कि तभी वो फरहाना से माफी मांगते हुए अब नजर आए। क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि सभी घरवाले अमाल मालिक (Amaal Mallik) से कहते हुए नजर आए फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से माफी मांग लो। अमाल मलिक फरहाना के पास जाकर कहते हैं, 'जो भी मैंने कहा उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। तेरे को मेरी माफी एक्सेप्ट करनी है तो कर वरना मत कर लेकिन मैं माफी मांगता हूं। दरअसल फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी के घर से आया लेटर फाड़ दिया और खुद को कैप्टेंसी का दावेदार बना दिया था। अमाल मलिक को ये बात पसंद नहीं आई तो उन्होंने गुस्से में फरहाना भट्ट को बी ग्रेड कहा। अमाल मलिक ने फरहाना की माँ को लेकर भी अपशब्द कहे। जनता अमाल मलिक की इस हरकत से काफी गुस्सा है। प्रोमो में साफ देखना जा सकता है कि फरहाना और उनकी माँ पर भद्दे कमेंट करने का बावजूद भी अमाल मलिक के चेहरे पर कोई पछतावे की शिकन नहीं दिखाई दी।

इस प्रोमो को देखने के बाद अमाल मलिक से गुस्साए फैंस लिखते हैं, 'जहां देखो सॉरी, सॉरी, सॉरी! इसके सिर पर सॉरी का स्टीकर चिपका दो।' वहीं एक और यूजर लिखता है, 'घटिया नेपोअमाल सारी हदें पार कर दी इसने, अब बेशर्म सॉरी बोल रहा है।' ऐसे तमाम यूजर के निशान पर हैं इस समय अमाल मलिक। वहीं इस वीकेंड का वार में सलमान खान अमाल मलिक को इस हरकत के लिए लताड़ने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article