Bigg Boss 19 Amaal Mallik Apologies To Baseer Ali: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है, चाहे वो टास्क को लेकर हो या फिर घर में खाने पर हो। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन सभी घरवालों को नॉमिनेशन की चर्चा करने के लिए एक साथ नॉमिनेट कर दिया गया। हालांकि बाद में बिग बॉस ने घरवालों को मौका दिया कि वो वोट देकर कुछ कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने की प्रक्रिया में सुरक्षित कर सकते हैं। इस टास्क में बसीर अली को एक भी वोट नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपने ग्रुप के लोगों से शिकायत की। इस मामले पर बसीर अली ने अब अमाल मलिक के सामने दिल की भड़ास निकाली है, जिससे अमाल पछतावे में चूर हो गए।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमाल मलिक रो-रोकर बसीर अली से माफी मांगते नजर आए। 'बिग बॉस 19' में बसीर अली कहते नजर आए कि मैं भावनात्मक रूप से बहुत डाउन जा रहा था। मुझे लगा कि मैंने इस घर में दोस्त कमाए भी हैं या नहीं कमाए हैं। एक वोट भी नहीं आया मुझे नॉमिनेशन से बचाने के लिए। बसीर अली की इस बात पर अमाल मलिक ने माफी मांगी और भावुक होते हुए कहा, "मैंने तेरे साथ बहुत गलत किया है और मैं इस चीज के लिए तुझसे माफी मांगता हूं। मैंने तेरे ऊपर शक किया।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अमाल मलिक बहुत भावुक हैं। वो हर किसी की बहुत परवाह करते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अमाल को बसीर के लिए बहुत बुरा महसूस हो रहा है।"
