Bigg Boss 19 Amaal Mallik Abhishek Bajaj Fight: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बवाल देखने को मिलता है। यहां तक कि वे सलमान खान के सामने भी लड़ाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'बिग बॉस 19' में आज नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, लेकिन कंटेस्टेंट्स बाकी सदस्यों को पानीपूरी खिलाते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरत की बात तो यह है कि टास्क के बीच ही अमाल मलिक और अभिषेक बजाज एक-दूजे से भिड़ गए। दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि वो हाथापाई में तब्दील हो गई।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि गार्डन एरिया में पानीपूरी स्टॉल लगा था। एक कंटेस्टेंट किन्हीं पांच सदस्यों को पानीपूरी खिलाते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकता था। ऐसे में मालती चाहर ने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को अपना निशाना बनाया। दूसरी ओर प्रणित मोरे और नीलम गिरी के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली। अमाल मलिक ने इस टास्क में अभिषेक बजाज को बलपूर्वक पानीपूरी खिलाने की कोशिश की, जिससे उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस हो गई और ये बहस हाथापाई में बदल गई। वहीं बसीर अली भी अभिषेक बजाज पर चिल्लाते नजर आए और बोले कि इसने धक्का क्यों मारा है। गौरव खन्ना सहित बाकी कंटेस्टेंट्स ने उनमें बीच-बचाव करने की कोशिश की।
आखिर कौर-कौन हुआ नॉमिनेट
बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ने इस सप्ताह बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में नीलम गिरी, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और मालती चाहर का नाम शामिल है। यूं तो फरहाना भट्ट भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं। लेकिन बिग बॉस ने नेहल चुडासमा को पावर दी थी कि वह किसी एक सदस्य को नॉमिनेशन से बचा सकती हैं। ऐसे में उन्होंने फरहाना भट्ट को सुरक्षित किया।
