Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Sister Slams Kunickaa Sadanand And Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में अक्सर देखा गया है कि कंटेस्टेंट्स झगड़े के बीच हदें भूल जाते हैं और एक-दूजे के परिवार पर तंज कसने लगते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक एपिसोड में जहां कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज को लेकर कहा था कि कोई अच्छा परिवार इसे अपनी बेटी नहीं देगा। तो वहीं बीते दिन अमाल मलिक ने भी अभिषेक बजाज की परवरिश पर उंगली उठाई। अभिषेक को लगातार निशाना बनाने पर अब उनकी बहन एकता बजाज का गुस्सा फूटा है। उन्होंने कुनिका सदानंद और अमाल मलिक को आड़े हाथों लेते हुए पोस्ट साझा की है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन के एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की खाने पर लड़ाई हो गई थी। इस झगड़े में अमाल मलिक ने उनकी परवरिश पर उंगली उठाई। उनके बर्ताव को लेकर अब अभिषेक बजाज की बहन ने पोस्ट साझा की और लिखा, "अमाल मलिक बहुत बार अभिषेक के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं और हिंसक हो चुके हैं। कुनिका जी, आप कोई नहीं होती हैं अभिषेक के कैरेक्टर, गरिमा और परवरिश पर सवाल करने वाली। शर्मनाक बर्ताव है। इस सम्मानपूर्वक इंसान के खिलाफ घटिया और नकारात्मक बातें फैलाना बंद करें।"

ekta bajaj
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम अभिषेक बजाज की बहन ने कुनिका सदानंद और अमाल मलिक के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए लिखा, "इन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।" एकता बजाज ने कलर्स टीवी और मेकर्स को टैग करते हुए लिखा कि हमें आपकी बुद्धिमत्ता और न्याय पर पूरा भरोसा है।
