टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती में आई दरार, सोशल मीडिया पर किया एक-दूजे को अनफॉलो

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj And Pranit More Unfollow Each Other: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रहे अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे की दोस्ती में मानो दरार आ गई है। दोनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि पहले भी गेम की वजह से दोनों की दोस्ती डगमगा गई थी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj And Pranit More Unfollow Each Other: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में सबका दिल जीतने वाले अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। 'बिग बॉस 19' में रहते हुए दोनों की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के एलिमिनेशन के बाद दोनों की दोस्ती की गाड़ी पटरी से उतर गई थी, लेकिन 'बिग बॉस 19' खत्म होने के बाद चीजें फिर से ठीक हो गई थीं। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि प्रणित मोरे (Pranit More) और अभिषेक बजाज के बीच फिर से दरार आ गई है।

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और प्रणित मोरे (Pranit More) ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। 'बिग बॉस 19' के ये कंटेस्टेंट्स कुछ दिनों पहले ही दुबई ट्रिप के लिए एक साथ नजर आए थे। रिजवान साजन की पार्टी में अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे बहुत से मौकों पर साथ दिखाई दिये। उनके साथ-साथ 'बिग बॉस 19' की पॉजिटिव गैंग के मेंबर्स ने एक-दूजे के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं। लेकिन अचानक से अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि दोनों के बीच मामला फिर से बिगड़ गया है। बता दें कि अभी तक इस मामले पर अभिषेक बजाज या प्रणित मोरे की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

पहले क्यों बिगड़े थे प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज के रिश्ते

बता दें कि 'बिग बॉस 19' में एक एपिसोड में प्रणित मोरे (Pranit More) को तीन कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को सुरक्षित करना था। उस दौरान अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और नीलम गिरी नॉमिनेटेड थे। प्रणित मोरे ने इस दौरान अशनूर कौर को सुरक्षित किया, जिससे अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को बाहर जाना पड़ा। लेकिन हैरत की बात यह थी कि प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज को अपनी प्राथमिकता बताते थे, लेकिन एविक्शन के वक्त स्टैंडअप कॉमेडियन का कदम उनकी बातों के विपरीत रहा। इसके बाद से ही अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे के बीच दरार आ गई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article