टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बीवी पर लगाई पाबंदिया तो अभिषेक बजाज का हुआ तलाक, कंटेस्टेंट की एक्स वाइफ ने खोले राज

Abhishek Bajaj Divorce Reason: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने बताया कि आखिर दोनों की शादी क्यूं टूटी। आकांक्षा जिंदल ने बताया कि शादी के बाद अभिषेक बदल गए और उनपर पाबंदी लगाने लगे थे। टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

abhishek bajaj akanksha jindal

Image Source: Instagram

Abhishek Bajaj Divorce Reason: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों नजर आ रहे अभिषेक बजाज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिषेक बजाज शादीशुदा हैं ये बात बेहद कम लोगों को पता होगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बाद अभिषेक बजाज ने साल 2017 में आकांक्षा जिंदल संग ब्याह रचाया था। लेकिन ये शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और 1.5 साल बाद दोनों अलग हो गए। आखिरकार अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने खुलासा किया कि आखिर उनका एक्टर संग तलाक क्यूं हुआ और इसकि असली वजह क्या रही।

विक्की लालवानी संग पॉडकास्ट में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) की एक्स वाइफ ने टूटी शादी पर बातचीत की। आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) बताया कि उनकी और अभिषेक की मुलाकात 9वीं क्लास में हुई थी और उन दिनों वो काफी दुबली पतली थीं। आकांक्षा को नहीं पता था कि अभिषेक को उनमें क्या पसंद आया लेकिन एक दिन एक्टर ने प्रपोज कर डाला। आकांक्षा ने अभिषेक संग शादी की हामी इसलिए भरी क्यूंकी वो उनका ख्याल रखते थे। बड़े होने के बाद दोनों के बीच लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप चलता रहा। आकांक्षा ने परिवार से लड़के शादी कि थी क्यूंकी दोनों अलग अलग कम्युनिटी से थे। आकांक्षा ने ये भी खुलासा किया कि शादी के बाद अभिषेक के रंग ढंग बदल गए थे और उनपर पाबंदी लगाने लगे।

आकांक्षा जिंदल ने ये भी बताया कि कैसे उन्हे स्क्रीनशॉट और चीजें मिली थी। अभिषेक बजाज से जब आकांक्षा जिंदल ने सवाल किये तो सच बताने जे बजाए वो विक्टिम कार्ड खेलने लग गए। 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज अपनी पत्नी के खिलाफ सबूत ढूँढने लगे ताकि वो गलत ठहरा सके। आकांक्षा ने अभिषेक को इस इंटरव्यू में सूअर भी बोला। आकांक्षा का कहना है कि अभिषेक बजाज ने उन्हे धोखा दिया है। बता दें साल 2020 में आधिकारिक तौर पर दोनों अलग हो गए और एक दूजे से कभी नहीं मिले। अभिषेक बजाज की पर्सनल लाइफ के किस्से सुन अब हर कोई हैरान है कि एक्टर ने कुछ ऐसा भी किया है।

खुशबू  डोगरा
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article