Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj And Amaal Mallik Fight Over Food: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में हर छोटे से छोटे मुद्दे पर भी बवाल मच जाता है। कभी खाने पर तो कभी बिग बॉस ड्यूटीज पर। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बार फिर से खाने पर बवाल मचता नजर आया। इस बार 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ये झगड़ा अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच हुआ। जहां अभिषेक बजाज ने चिकन लेने के बाद भी वेज खाना ले लिया तो वहीं अमाल मलिक ने उनकी इस बात पर सवाल उठाना शुरू कर दिया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दर्शक भी दो गुट में बंट गए हैं। जहां किसी ने अभिषेक बजाज को सही ठहराया तो वहीं कुछ दर्शकों को अमाल मलिक की बातें सही लगीं। वीडियो के शुरुआत में देखने को मिला कि शहबाज बडेशा ने अभिषेक बजाज की शिकायत अमाल मलिक से की और कहा कि वो वेजिटेरियन लिया है, लेकिन चिकन डालकर भी ले गया है। इसपर अमाल मलिक ने अभिषेक से सवाल किया कि तू आज वेज खा रहा है तो चिकन क्यों ले रहा है। ऐसे में अभिषेक बजाज ने साफ करने की कोशिश की कि वो पनीर और चिकन में से चुन रहे हैं और वह पनीर नहीं खा रहे, चिकन खा रहे हैं। लेकिन अमाल मलिक ने उन्हें बताया कि वो वेज भी खा रहे हैं और दोनों खाना नहीं ले सकते। दोनों के बीच इस चीज पर गहमा-गहमी बढ़ गई।
अमाल मलिक ने अभिषेक को चेतावनी दी कि आप आवाज ऊंची किये बगैर बात करो। वहीं अभिषेक बजाज ने जवाब दिया कि आप तरीके से बात करो, आवाज भी तेज नहीं होगी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की तकरार यहीं पर खत्म नहीं हुई। अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज को नसीहत दी कि खाना निकालने से पहले किसी से पूछ लो, जिसपर अभिषेक बजाज ने जवाब दिया कि मैं क्यों पूछूं। मैंने अपना हिस्सा लिया है। अभिषेक बजाज और अमाल मलिक की तकरार देख घरवाले भी हैरान रह गए।
