टीवी मसाला

Bigg Boss 18: इन कंटेस्टेंट का जीना दुश्वार करेंगी नई वाइल्ड कार्ड हसीनाएं, अब घर में होगा तांडव!!

Bigg Boss 18 Wild Card Contestant: बिग बॉस सीजन 18 में तीन हॉट हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। इस बीच शो में एंट्री लेने से पहले इन तीनों हसीनाओं ने खुलासा किया कि वह किन-किन कंटेस्टेंट को अपना निशाना बनाएंगी। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18 Wild Card Contestant

Bigg Boss 18 Wild Card Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। शो को दर्शकों ने बोरिंग बता दिया है जिससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन सब को मद्द-ए-नज़र रखते हुए मेकर्स ने शो में एक नहीं बल्कि तीन हॉट हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई है। यह तीनों हसीनाएं चलती फिरती पटाखा हैं जिससे शो में ग्लैमर के साथ-साथ टीआरपी भी बढ़ेगी। घर में एंट्री लेने से तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने खुलासा किया की वो किन लोगों को अपना निशाना बनाने वाली हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में वाइल्ड कार्ड बन यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra), एडीन रोज (Edin Rose) और अदिति मिस्ट्री (Aditi Mistry) एंट्री ले चुकी हैं। घर में जाने से पहले तीनों हसीनाओं से पूछा गया कि वह घर में किन कंटेस्टेंट को अपना निशाना बनाएंगी? इस जवाब को देते हुए यामिनी विवियन डिसेना और अविनाश मिश्रा का नाम लेती हैं। अदिति मिस्ट्री भी जवाब देते हुए कहती हैं कि मेरे टारगेट शो में कई लोग होने वाले हैं लेकिन एक नाम लेना हो तो रजत दलाल। एडीन भी यामिनी की तरह अविनाश मिश्रा को टारगेट करने वाली हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की वाइल्ड कार्ड घर में क्या नया तांडव कर आने घरवालों का जीना दुश्वार करेंगी।

शो के प्रोमो में देखने को मिला कि तीन हॉट वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को देख रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा लट्टू हो जाते हैं। यह देख घर में पहले से मौजूद फ़ीमेल कंटेस्टेंट मन ही मन जलने लगती हैं। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, एलिस कौशिक, दिग्विजय राठी, विवियन डिसेना और चाहत पांडे का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के 8वें हफ्ते में मिड वीक इविक्शन किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article